भोपाल

बिजली बिल में बड़ा ऑफर, 28 फरवरी तक एकमुश्‍त जमा करने पर 90 प्रतिशत तक की छूट

Electricity bills- मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 578 करोड़ 97 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 272 करोड़ 76 लाख रूपए का सरचार्ज माफ किया

2 min read
Feb 23, 2026
Up to 90 percent discount on electricity bills paid in one lump sum

Electricity bills- मध्यप्रदेश में बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए कंपिनयों ने बड़ा ऑफर दिया है। 28 फरवरी तक एकमुश्‍त जमा करने पर सरचार्ज में 90 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 का द्वितीय व अंतिम चरण 28 फरवरी तक लागू है। योजना का लाभ उठाने के लिए अब केवल 5 दिन शेष हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर अभी तक 20 लाख 26 हजार बकायादार उपभोक्‍ताओं ने छूट का लाभ लिया है। इस दौरान तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्‍ताओं को एकमुश्‍त राशि जमा करने पर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट का लाभ दिया जा रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में अब तक मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 5 लाख 98 हजार बकायादार उपभोक्‍ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 578 करोड़ 97 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 272 करोड़ 76 लाख रूपए का सरचार्ज माफ किया गया है। इस तरह पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 7 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 205 करोड़ 20 लाख रूपये जमा हुए हैं, जबकि 68 करोड़ 6 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 6 लाख 84 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 186 करोड़ 83 लाख रूपये जमा हुए हैं, जबकि 28 करोड़ 16 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में टेट्रा पैक में फ्री दूध बांटेगी सरकार, राज्य के नए बजट में बड़ा प्रावधान

एकमुश्‍त राशि जमा कर अधिकतम छूट का लाभ

समाधान योजना 2025-26 के लागू होने से उपभोक्‍ता बकाया बिल की एकमुश्‍त राशि जमा कर अधिकतम छूट का लाभ ले रहे हैं। यह योजना उन बकायादार उपभोक्ताओं के लिए वरदान बनी है जो सरचार्ज के कारण मूलधन राशि जमा नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें समाधान योजना के द्वितीय चरण में सरचार्ज में 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक छूट के साथ एकमुश्‍त अथवा किस्तों में भुगतान करने का विकल्प मिल रहा है। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि तीन माह से अधिक के बकायादार जो उपभोक्‍ता योजना के प्रथम चरण में शामिल नहीं हो पाए वे द्वितीय चरण में शामिल होकर सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।

Updated on:
23 Feb 2026 06:54 pm
Published on:
23 Feb 2026 06:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर