भोपाल

एमपी में आदिवासियों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा!

MP News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा कर सकता था, तब जमीन मालिक की जिम्मेदारी होती थी कि वह साबित करे की वह जमीन उसकी है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था, तो जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा हो जाता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 7:52 AM IST
VD Sharma on Waqf Board
VD Sharma on Waqf Board

MP News :मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक बुलाई गई। बैठक में नए वक्फ संशोधन कानून को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा(VD Sharma) ने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा कर सकता था, तब जमीन मालिक की जिम्मेदारी होती थी कि वह साबित करे की वह जमीन उसकी है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था, तो जमीन पर वक्फ बोर्ड(Waqf Board) का कब्जा हो जाता था।

आदिवासी भाईयों की जमीनों पर कब्जा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा(VD Sharma) ने कहा, अनेक आदिवासी भाईयों की जमीनों पर भी इसी तरह कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा, हमें इस बात को जन-जन तक पहुंचाना है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा वक्फ संशोधन बिल की ऐसी ही बातों को लेकर गांव-गांव जाना है। इस दौरान बैठक में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

‘एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं होगा’

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए 20 अप्रेल से 5 मई तक जन जागरण अभियान चलाएंगे। प्रदेश की आदिवासियों की 200 से अधिक संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है। पीएम मोदी ने कहा है कि वक्फ संशोधन बिल लागू होने पर वक्फ आदिवासियों की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकेगा। इस बात को जन-जन तक पहुंचाएं।

Updated on:
20 Apr 2025, 7:52 AM IST
Published on: