भोपाल

Veer Bal Diwas 2024 : ‘वीर बाल दिवस’ पर सीएम मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा, की बड़ी घोषणा

Veer Bal Diwas 2024 : गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस पर 'वीर बाल दिवस' मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद सीएम ने चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया।

2 min read

Veer Bal Diwas 2024 :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार ने 'वीर बाल दिवस' के मौके पर राजधानी भोपाल के गुरुद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान अपनी बातचीत में उन्होंने शहीद चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। वहीं, मुख्यमंत्री यादव ने एक बड़ी घोषणा भी की है। सीएम मोहन ने कहा कि, जल्द ही मध्य प्रदेश में गुरु गोविंद सिंह जी के 4 साबिहजादों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा।

गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद सीएम ने चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सिंहों की सभा है। पूरी दुनिया आज वीर बाल दिवस मनाकर गुरुजी के साहिबजादों को याद कर रही है। आज का दिन ही सच्चा बाल दिवस है।

धर्म और मानवता की रक्षा के लिए बलिदान

आपको बता दें कि भारत में 2022 से हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मानित जताने के लिए मनाया जाता है। वीर बाल दिवस गुरु जी के छोटे साहिबजादों, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित है। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए 26 दिसंबर 1705 को उन्होंने अपने प्राण न्योछावर किये थे।

Updated on:
26 Dec 2024 01:27 pm
Published on:
26 Dec 2024 01:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर