भोपाल

Vegetable Price Hike: उफ्फ…ये सब्जियों के दामों ने तोड़ी आम आदमी की कमर! टमाटर-प्याज के दामों ने निकाले आंसू

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सब्जियां आम आदमी के खाने का स्वाद बिगाड़ रही हैं। बारिश होने से सब्जियों के दाम में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

2 min read
Jul 11, 2024

Vegetable Price Hike: बारिश का सीजन आते सब्जियां अब आम आदमी की जेब पर असर डालना शुरु कर चुकी है। बारिश के सीजन खेतों से निकलने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई है। जिस वजह से इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। राजधानी भोपाल में 80-100 रुपए बिकने वाला टमाटर 50-60 रुपए पर आ गया है। आने वाले दिनों में सब्जी के दामों में फिर तेजी से उछाल आएगा।

टमाटर-प्याज ने निकाले आंसू


टमाटर और प्याज के दामों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। जिससे मध्यमवर्गीय की थालियों का स्वाद फीफा सा हो गया। सभी सब्जियों का छोड़ दिया जाए टमाटर और प्याज का किरदार किसी भी सब्जी में सबसे अहम होता है। इनके बिना सभी सब्जियों के स्वाद फीके हैं। टमाटर की मार्केट में 50-60 रुपए कीमत है तो वहीं प्याज 40-50 रुपए बिक रही है।


इन सब्जियों के भी बढ़े दाम


टमाटर के दामों में थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन बढ़ रहे सब्जियों के दामों ने भारी उछाल देखा जा रहा है। हरा धनिया भी किचन के स्वाद का जायका बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हरा धनिया की कीमत मार्केट में 200 रुपए है। वहीं भिंडी भी 60-70 रुपए, करेला 50-60 रुपए, आलू 30-50 रुपए और हरी मिर्च भी सेंचुरी पार कर चुकी है।

बता दें कि, बारिश होने की वजह से मार्केट में सब्जियां कम आ रही हैं। जिस वजह से सब्जी के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। खेतों में कीचड़ होने के कारण और बारिश में सब्जियों के सड़ने-गलने के कारण फसल खराब हो रही है। इसी वजह से सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है।

Updated on:
11 Jul 2024 02:30 pm
Published on:
11 Jul 2024 02:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर