भोपाल

एक साथ तीन लड़कियों से रेप करता था फरहान, सिगरेट से दागा, क्रूरता के वीडियो ने दहलाया

Bhopal rape and blackmailing case- राजधानी भोपाल में रेप और ब्लैकमेलिंग केस की शिकार दो सगी बहनों की शिकायत के बाद आरोपियों की क्रूरता के वीडियो भी सामने आए हैं।

2 min read
Apr 27, 2025
सामूहिक बलात्कार मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

Bhopal rape and blackmailing case -राजधानी भोपाल में रेप और ब्लैकमेलिंग केस की शिकार दो सगी बहनों की शिकायत के बाद आरोपियों की क्रूरता के वीडियो भी सामने आए हैं। इन्हें देखकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। एक वीडियो में मास्टर माइंड फरहान तीन लड़कियों से एक साथ रेप करता नजर आ रहा है। एक अन्य वीडियो में लड़की को सिगरेट से दागा जा रहा है। इंदौर में भी इस गैंग का कारनामा उजागर हुआ जिसके बाद भोपाल पुलिस ने पत्राचार किया है।

भोपाल के कॉलेज में पढ़ने वाली इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने पुलिस को बताया कि वह कैसे फरहान के चंगुल में फंसी। उसकी एक सहेली ने आरोपी से दोस्ती कराई थी। बाद में उसने एक एक कर दोनों बहनों के दुष्कर्म के वीडियो बना लिए और ऐसा दुष्प्रचार किया कि आखिरकार उन्हें कॉलेज ही छोड़ना पड़ा।

विरोध करने पर दुष्कर्म के वीडियो वायरल करने की धमकी

बड़ी बहन ने बताया कि फरहान ने पहले उससे दोस्ती कर प्यार का झांसा दिया। फिर रेप किया। जब उसने शादी की बात की बोला कि इसके लिए मुस्लिम बनना पड़ेगा। विरोध करने पर दुष्कर्म के वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। छोटी बहन को भी ऐसे ही फंसाया।

इंदौर पुलिस को पत्र

आरोपी लड़कियों के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इसके भी वीडियो बनाता और मोबाइल में सेव कर लेता था। छात्रा को बुरी तरह टॉर्चर करने का एक वीडियो भी मिला है। डीसीपी संजय अग्रवाल के अनुसार इंदौर पुलिस को पत्र भेजा जा रहा है।

तीन लड़कियों से एक साथ रेप करता नजर आ रहा

गैंग के मास्टरमाइंड फरहान के मोबाइल से पुलिस को वीडियो मिले है जोकि उसकी क्रूरता बता रहे हैं। एक वीडियो में वह तीन लड़कियों से एक साथ रेप करता नजर आ रहा है। एक अन्य वीडियो में पीड़िता को सिगरेट से दागते हुए दिख रहा है।

Published on:
27 Apr 2025 06:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर