11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी हीटवेव अलर्ट, 20 जिलों अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी, 19-20 को बारिश के आसार

MP Heatwaves Alert: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी, तापमान 43 डिग्री पार, भोपाल में पहली बार 40 डिग्री पार हुआ पारा, मौसम विभाग का नया अलर्ट 20 जिलों में लू चलेगी, कहीं बारिश के आसार, वन विभाग ने भी जारी किया जंगलों मेें आग का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क

2 min read
Google source verification
IMD heatwave Alert

IMD heatwave Alert(photo-patrika)

MP Heatwave Alert: अप्रेल के पहले पखवाड़े में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच रात में ठंडक का दौर अब खत्म हो चुका है। दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ राजस्थान से आने वाली गर्म हवा ने पूरे प्रदेश को झुलसा दिया है। नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43 डिग्री तक चढ़ गया। वहीं, राजधानी भोपाल में सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित अधिकांश शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। रतलाम और छिंदवाड़ा में तो लू जैसे हालात बने। यहां तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा। अब मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के करीब आधे जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में 19-20 अप्रेल बारिश के आसार भी जताए हैं।

राजस्थान और गुजरात से आ रही शुष्क हवा

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में राजस्थान और गुजरात से गर्म और शुष्क हवा आ रही है। जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पचमढ़ी और नरसिंहपुर में अब भी राहत

मध्य प्रदेश में सिर्फ पचमढ़ी 33 और नरसिंहपुर 39 को छोड़कर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

2 से 3 डिग्री बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी है। इससे गर्म हवा तेजी से प्रदेश में असर दिखा रही है। अगले 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राहत के ज्यादा आसार नहीं है।

तापमान कहां कितना

  • नर्मदापुरम 43
  • रतलाम 42.8
  • दमोह 42
  • मंडला 42
  • छिंदवाड़ा 41.5
  • जबलपुर 41.4
  • भोपाल 40.5
  • ग्वालियर 40.5
  • इंदौर 40.1

(तापमान डिग्री सेल्सि. में)

यहां लू का खतरा, अगले 24 घंटे भारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बैतूल, सीधी, नर्मदापुरम, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पांढुर्णा में लू का अलर्ट जारी किया है।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

वन विभाग ने गर्मी को देखते हुए आसपास के जंगलों में आग के खतरे का अलर्ट जारी किया।

स्कूलों का समय बदला, स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क

  • इंदौर, टीकमगढ़, दमोह, सागर और सतना में स्कूल सुबह 7 से 12 बजे तक लगेगी।
  • स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी व लू को देखते हुए हेल्थ एडवाइजरी जारी की, लोग सचते रहें।

एमपी के बड़े जिलों में कितना रहा तापमान

  • भोपाल- 40.5 डिग्री
  • इंदौर- 40.1 डिग्री
  • ग्वालियर- 40.5 डिग्री
  • उज्जैन- 40.7 डिग्री
  • जबलपुर- 41.4 डिग्री
  • नोट- एमपी के बड़े जिलों में सबसे ज्यादा तापमान 41.2 डिग्री सेल्शियस के साथ जबलपुर सभी 5 शहरों में सबसे ज्यादा गर्म रहा।