the sabarmati report: 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, सीएम ने सभी कैबिनेट सदस्यों के साथ यह फिल्म देखी...
the sabarmati report: 2002 में गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में बर्बरता पर अधारित बॉलीवुड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के मुख्य कलाकार एक्टर विक्रांत मैसी और राशि खन्ना बुधवार को शहर में रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों और विधायकों के साथ फिल्म देखी।
विक्रांत मैसी ने कहा कि मैं एमपी में तीन-चार फिल्में शूट कर चुका हूं। मुंबई के बाद एमपी में बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज की सबसे ज्यादा शूटिंग हो रही है। अभी एमपी में 8 फिल्मों की शूटिंग चल रही है। वे कहते हैं कि गोधरा कांड पर डॉक्यूमेंटरी तो बहुत बनीं, पर बड़े परदे पर पहली बार दिखाया है। गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में 59 लोगों से बर्बरता हुई, उसे नई जनरेशन को बताना जरूरी था।
फिल्म में अमृता गिल का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री राशि खन्ना ने कहा कि वे पहली बार भोपाल पहली आई हैं। उन्हें यह शहर बहुत सुंदर लगा। फिल्म पर उन्होंने कहा कि हम इसमें इतिहास बता रहे हैं।
देश में एमपी पहला प्रदेश है, जिसने फिल्म को टैक्स फ्री किया है। द साबरमती रिपोर्ट फिल्म डायरेक्टर अंशुल मोहन ने कहा पहले दिन से हमें कई लोगों का सपोर्ट मिला।