Weather Alert in MP: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन से तापमान में बृद्धि नजर आ रही है, तो एक बार मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Weather Alert in MP: देश के दिल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज जहां कुछ गर्म है, वहीं सुबह से ही यहां धूप खिली है। इससे शहर का तापमान 4.2 डिग्री तक बढ़ा है। दो दिन से सर्दी का अहसास कुछ कम हो गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह में एमपी में कहीं हल्की, कहीं भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है। इसका बाद धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने के आसार हैं। नवंबर के अंत तक तापमान 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज कराएगा। वहीं कोहरे के आगोश और कुहासा भी नजर आ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक एमपी के पांच बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। यहां रात का पारा 14.5 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया।
रविवार 2 नवंबर को प्रदेश में खरगौन सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसके अलावा अमरकंटक में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। बड़वानी में 32.4, सीहोर में 31.9 तो पृथ्वीपुर में 31.8, ग्वालियर में 30.7 तो नर्मदापुरम में 31.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश का AQI देखा जाए तो इन दिनों प्रदेश की हवा में भी बदलाव दिख रहा है। यहां देवास की हवा सबसे शुद्ध रही, तो जबलपुर और भोपाल में AQI में गिरावट दर्ज की गई। देवास का AQI लेवल 77 दर्ज किया गया। अन्य बड़े जिलों में भोपाल में 95, इंदौर में 99 और ग्वालियर में 170 AQI रहा।, जबलपुर का AQI लेवल सबसे हाई रहा, ये 178 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर के उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह चक्रवातीय परिसंचरण 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में यह कमजोर पड़ जाएगा और फिर खत्म हो जाएगा।
इसके साथ ही विदर्भ और मराठवाड़ा में चक्रवातीय परिसंचरण 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम-हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain)का येलो अलर्ट जारी किया है। इन 23 जिलों में भोपाल, विदिशा, रायसेन, शाजापुर, सिहोर, मंदसौर, आगर मालवा, नीमच और गुना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन और अलीराजपुर में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, धार, झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, इंदौर, देवास तथा नरसिंहपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।