भोपाल

मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, कम हो जाएगी अतिरिक्त चर्बी

शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के उपाय.....

2 min read
Jun 09, 2019
weight loss

भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर तीसरा इंसान मोटापे से परेशान है। मोटापा शरीर में जमा होनेवाली अतिरिक्त चर्बी होती है जिससे वजन बढ़ जाता है और यही मोटापा कई बीमारियों का घर बनता है। मोटापे का मतलब है, शरीर में बहुत ज्यादा चर्बी होना। जबकि ज्यादा वजनदार होने का मतलब है, वजन का सामान्य से ज्यादा होना। जिस व्यक्ति का BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स 25 से 29.9 के बीच होता है, उसे डॉक्टरी भाषा में ओवरवेट या ज्यादा वजनदार कहा जाता है।

दूसरी ओर जब BMI 30 या उससे अधिक होता है, तो इसे मोटापा कहा जाता है। मोटापा घटाने के लिए खान-पान में सुधार जरूरी है। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि अपने आहार में सही चीजों को सम्मिलित कर उसका सही तरीके से किया गया प्रयोग वेट लॉस को आसान बना देता है। अंजीर को वेट लॉस की प्रक्रिया के दौरान इसे अपने आहार में शामिल करने से यह आपकी भूख की तुष्टि तो करता ही है साथ ही आपके आहार को भी सम्पूर्ण बनाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक मिठास आपके भोजन में शर्करा की आवश्यकता को पूरा करती है। अंजीर के सेवन से वजन कम करने के उपायों को जानने के पहले यह जानना ज़रूरी है कि, किस तरह अंजीर वेट लॉस में मदद करता है। जानिए मोटापा घटाने के अन्य टिप्स....

- यह एक तथ्य है कि जो लोग जल्दी जल्दी खाते हैं वे ज्यादा खाते हैं। पूर्णता के बारे में पेट से अधिसूचित होने के लिए मस्तिष्क को लगभग 15 मिनट की आवश्यकता होती है और तेजी से खाकर आप अपने शरीर को अतिरिक्त (और अनावश्यक) कैलोरी देते हैं जो वसा वाले भंडार में समाप्त हो जाएंगे। तो आपके भोजन को धीमा गति, चबाने और हर काटने का मजा लेना बेहतर होता है।

-खाना खाने के बाद गुनगुने पानी को पीने से वजन तेजी से घटता है। लेकिन खाना खाने के लगभग पौन या एक घंटे बाद एक ग्लास पानी का सेवन करना चाहिए।

- रोज पत्तागोभी का जूस पिएं। पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।

- सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से वसा में कमी होती है।

- एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।

- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो मोटापा घटाने के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है। ग्रीन टी को बिना चीनी के पीने से इसका फायदा जल्द होता है।

Published on:
09 Jun 2019 04:05 pm
Also Read
View All