भोपाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर, अप्रैल शुरु होते ही गर्मी मचाएगी तांडव, इन जिलों में लू का अलर्ट

Western Disturbance Effect : अप्रैल में मालवा-निमाड़ के संभाग के जिलों में लू चल सकती है। इसमें मुख्य रूप से एमपी के रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार जिलों में लू चलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2025, 9:45 AM IST
Western Disturbance Effect

Western Disturbance Effect :मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आ रही तेज हवाओं से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार के साथ रविवार यानी दो दिन तापमान में पिछले दो तीन दिन के मुकाबले गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, अप्रैल की शुरुआती दिनों से ही प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे।

अप्रैल में मालवा-निमाड़ के संभाग के जिलों में लू चल सकती है। इसमें मुख्य रूप से एमपी के रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार जिलों में लू चलेगी। बता दें कि प्रदेश में अधिकतर जिलों का तापमान 35 से 40 डिग्री तक पहुंच गया है। नर्मदापुरम और टीकमगढ़ तापमान 40 डिग्री सेलिस्यस के पार निकल चुका है। शुक्रवार को भोपाल में तीखी धूप देखने को मिली। वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य शहरों में भी ऐसा मौसम रहा, लेकिन पारे में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

इन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान

शुक्रवार को नर्मदापुरम में 40.7 डिग्री, टीकमगढ़ में 40 डिग्री, सिवनी में 39.4 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, खरगोन में 38.6 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, खंडवा में 38.5 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 38.5 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.4 डिग्री, नरसिंहपुर-उमरिया में तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
29 Mar 2025, 9:45 AM IST
Published on: