भोपाल

फिर बिगड़ेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए कैसे बीतेंगे अगले तीन दिन

MP Weather: जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है जिससे प्रदेश का मौसम फिर बिगड़ेगा।

2 min read
Oct 01, 2024
Western disturbance is expected to become active soon

मध्यप्रदेश में फिलहाल बारिश थम गई है। सुबह सुहानी हो गई और दिन का तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि यह खुशगवार मौसम कुछ दिनों का ही मेहमान है। अभी वातावरण में नमी की वजह से भले ही आंशिक बादल बने हुए हैं लेकिन प्रदेश में एक बार मौसम में बदलाव होगा। जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है जिससे प्रदेश का मौसम फिर बिगड़ेगा।

प्रदेश में अभी कोई मौसम प्रणाली प्रभावी रूप से सक्रिय नहीं है। इससे बरसात थम गई है। बादल छंटने के कारण सुबह से तेज धूप निकलने लगी जिससे दिन का तापमान बढ़ गया है। अगले तीन दिन कुछ ऐसे ही निकलने की संभावना है हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञोें के अनुसार प्रदेश में अभी कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने से बारिश से राहत मिली है। वातावरण में नमी है जिसके कारण आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में कोंकण से लेकर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी है। इधर हवाओं का रुख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से कुछ नमी आ रही है। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल बने हुए हैं। धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार को खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन दिन बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ से आने के संकेत हैं।

मध्य प्रदेश में मानसून को सक्रिय हुए 102 दिन हो चुके हैं। प्रदेश में 21 जून, 2024 को मानसून ने दक्षिणी हिस्सों पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में सबसे पहले दस्तक दी थी। मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून की विदाई के संकेत हैं। प्रदेश से मानसून 5 अक्टूबर के आसपास पूरी तरह विदा हो जाएगा।

Published on:
01 Oct 2024 09:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर