भोपाल

एमपी में एक साथ पश्चिमी विक्षोभ, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव, आंधी-बारिश का अलर्ट

Rain Alert in MP : रविवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 13 मई तक ऐसा मौसम बना रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2025, 8:55 AM IST
Rain Alert in MP

Rain Alert in MP :मध्य प्रदेश में मई के महीना होते हुए आंधी और बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसी कड़ी में आज रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 13 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर समेत अन्य जिलों में गरज-चमक, आंधी, बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक साथ सक्रीय होने के चलते प्रदेश के मौसम में भीषण गर्मी के दौर में आंधी-बारिश जैसे मौसम का असर देखा जा रहा है।

13 मई तक बदला रहेगा मौसम

आपको बता दें कि, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। ग्वालियर और मंडला में शाम को बारिश दर्ज की गई। डिंडोरी में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम की ये स्थिति 13 मई तक बनी रह सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

12 मई को कहां कैसा मौसम रहने की संभावना

12 मई को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहती है। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम खुला रह सकता है।

Updated on:
11 May 2025, 8:55 AM IST
Published on: