भोपाल

20 युवाओं को खेतों में दौड़ते देखा तो एसडीएम ने गांव में बनवाया 400 मीटर का रनिंग ट्रैक

बर्रई छीरखेड़ा में नई बयार: 17 लड़कियों समेत 100 से ज्यादा युवा कर रहे अग्निवीर की तैयारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2024, 6:04 PM IST
runing01.jpg

भोपाल. सेना में अग्निवीरों की ज्यादा से ज्यादा भर्ती हो सके, इसके लिए एसडीएम बैरसिया विनोद सोनकिया ने तहसील से एक किमी दूर बर्रई छीरखेड़ा में 400 किमी का ट्रैक तैयार कराया है। इसमें गांव के कुबेर सिंह गुर्जर और एक शिक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत ने उनकी मदद की। तीन लोगों की टीम ने एक माह के प्रयास से गांव में रनिंग ट्रैक तैयार करा दिया। जो युवा खेतों में दौड़ा करते थे वे अब ट्रैक पर दौड़ने लगे हैं, उनकी देखा देखी गांव के ही कई युवक और युवतियां भी अब सेना और अग्निवीर भर्ती की तैयारी में जुट गए हैं। करीब 17 युवतियां सेना और अग्निवीर की तैयारी कर रही हैं। विनोद खुद भी एथलीट हैं और 400, 800 और 1500 मीटर में कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वे खुद उनको ट्रेनिंग देते हैं।

इस साल विशेष कार्य

एसडीएम बैरसिया की कुर्सी संभालते ही तमाम दायित्वों के साथ गांव के युवाओं को सेना और अग्निवीर में करियर बनाने रनिंग ट्रैक मुहैया कराया।

समाज में बदलाव

विनोद बताते हैं कि युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, आस-पास के कई गांव की कई युवतियां भी अब भविष्य बनाने आगे आ रही हैं।

कार्य की प्रेरणा कैसे मिली

एक साल पहले एसडीएम बैरसिया ने गांव के कुछ युवाओं को खेतों में दौड़ते देखा, फिर लगा उनके लिए कुछ करना चाहिए।

Published on: