Ladli Behna Yojana 32th Installment: जनवरी महीने में 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को 32वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अपात्र महिलाओं के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे।
Ladli Behna Yojana 32th Installment: मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा लाड़ली बहनों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए योजना चलाई जा रही है। जिसका नाम लाड़ली बहना योजना है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह बहनों को 1500 सौ रूपये दिए जाते हैं। जो कि डीबीटी के माध्यम से सीधा बैंक में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को अब तक कुल 31 किस्त जारी की जा चुकीं हैं। अब करीब 1.26 करोड़ महिलाओं को 32वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इनमें से कुछ महिलाओं के खाते में अगली किस्त ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों की महीने की शुरुआत से ही राशि का इंतजार करते हैं। अब महिलाओं को जनवरी महीने की शुरुआत में 32वीं किस्त का इंतजार है। इस बार अनुमान है कि 12 या 13 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सिंगल क्लिक के जरिए राशि जारी कर सकते हैं। क्योंकि, 14 जनवरी को मकर संक्रांति हैं। त्योहार को देखते हुए किस्त पहली भी जारी की जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
जिन महिलाओं के नाम दस्तावेज में पूरे नहीं है। उन्हें बैंक खाता आधार से लिंक नहीं या समग्र आईडी डिलीट हो गई। उन महिलाओं को इस बार लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं मिलेगी। ऐसे में योजना का लाभ लेने वाली पात्र महिलाएं समय रहते अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करा लें।
बुरहानपुर जिले में सात हजार से अधिक महिलाएं योजना से वंचित हो गई हैं। नए साल में कई महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं। इसमें 60 साल से अधिक हो गई हैं, वह भी शामिल हैं। साथ ही कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनकी से समग्र आइडी डिलीट हो गई है या गलती से नाम हट गया है। करीब 3372 महिलाएं प्रभावित हुईं।