भोपाल

टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल और वल्चर स्टेट के बाद ‘वुल्फ स्टेट’ भी बना अपना एमपी

टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल और वल्‍चर स्टेट के बाद अब वुल्फ स्टेट बन गया मध्यप्रदेश...। देश में सबसे ज्यादा हैं यहां भेड़िए...।
less than 1 minute read
Apr 02, 2022
wolf.png
देश में सबसे अधिक भेड़िए मध्यप्रदेश में मिले हैं, इनकी संख्या 772 है।

भोपाल। मध्यप्रदेश को नंबर-1 का एक और टैग लग गया है। टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल और गिद्द स्टेट के बाद अब यह राज्य भेड़िया मतलब 'वुल्फ स्टेट' भी बन गया है। देश में यहां सबसे ज्यादा वुल्फ मिले हैं।

प्रदेश में लगातार वन्यजीवों की संख्या बढ़ रही है। मध्यप्रदेश में टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल और वल्चर सबसे अधिक हैं। इन्हीं के नाम से मध्यप्रदेश को यह तमगा मिला हुआ है। अब प्रदेश में भेड़िया की गिनती की गई तो यहां सर्वाधिक भेड़िये पाए गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में 772 भेड़िए मिले हैं।

राज्यों की स्थिति





























राज्यभेड़िए की संख्या

मध्‍यप्रदेश


772
राजस्‍थान532
गुजरात494
महाराष्‍ट्र396
छत्तीसगढ़320

फारेस्ट ने लिखा 'वुल्फ स्टेट'

मध्य प्रदेश के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने अपने आधिकारिक ट्वीट के जरिए कहा है कि यह जानकारी शेयर करते हुए हर्ष हो रहा है। मध्यप्रदेश को वुल्फ स्टेट ( Wolf State ) बताते हुए लिखा है कि फारेस्ट विभाग ने प्रदेश में लगातार पर्यटन और वन्यजीवों के लिए हो रहे कामों का यह परिणाम है।

वातावरण पसंद है वन्य जीवों को

मध्यप्रदेश की आबोहवा और यहां का वातावरण वन्यजीवों को बहुत पसंद है। यही कारण है लगातार इन वन्यजीवों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा जल में रहने वाले जीव भी बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल और वल्चर यहां देश में सर्वाधिक हैं।

Published on:
02 Apr 2022 03:19 pm