भोपाल

महिलाएं सीख रही है डांडिया और लेझिम, मराठी समाज देवशयनी एकादशी पर निकालेगी दिंडी यात्रा

दिंडी यात्रा के लिए महिलाएं सीख रही है लेझिम और डांडिया

less than 1 minute read
Jul 11, 2024

भोपाल. समग्र मराठी समाज की ओर से देवशयनी एकादशी के मौके दिंडी यात्रा निकाली जाएगी। 17 जुलाई को निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान महिलाओं द्वारा डांडिया, लेझिम आदि की प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके लिए इन दिनों अरेरा कॉलोनी दत्त, महाराष्ट्र मंडल कोलार रोड द्वारा महिलाओं का समूह डांडिया, लावणी आदि सीख रही है। इसके लिए दत्त मंदिर कॉलोनी में लेझिम, ताल और झांझ का प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें 25 महिलाएं और पुरुष भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण सपना अलकरी, रीता कानेस्कर के मार्गदर्शन में हो रहा है। कोलार महाराष्ट्र मंडल की ओर से भी लेझिम, झांझ, वाद्यों पर रोजाना अभ्यास किया जा रहा है। इसमें पूनम कुलकर्णी, प्रज्ञा मुले द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं द्वारा दिंडी यात्रा में प्रस्तुति दी जाएगी।

पंढरपुर की तर्ज पर निकलेगी दिंडी, गूंजेंगे विट्टल-विट्टल के जयकारे

देवशयनी एकादशी के मौके पर 17 जुलाई की शाम को दिंडी यात्रा निकाली जाएगी। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थ पंढरपुर की तर्ज पर निकलने वाली इस दिंडी यात्रा में पुरुष सफेद तो महिलाएं पीले, केसरिया वस्त्रों में होगी। मराठी समाज के संजय जोशी ने बताया कि आषाढ़ी एकादशी पर वारकरीसम्प्रदाय के लोग यात्रा लेकर विट्टलविट्टल के जयघोष करते हुए पंढरपुर पहुंचते हैं। उसी तर्ज पर यह यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में युवा, पुरुष कीर्तन करते हुए चलेंगे। इसी प्रकार महिलाएं भी लेझिम,मंजीरे,डांडिया करते हुए शामिल होगी। यह यात्रा गणेश मंदिर 1100 क्वार्टर से प्रारम्भ होकर विठ्ठल मार्केट, अपेक्स बैंक,हबीबगंज थाना,भोजपुर क्लब,होते हुए दत्त मन्दिर,अरेरा कालोनी पर समाप्त होगी।

Published on:
11 Jul 2024 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर