एक दौर जब हंसने-हंसाने के लिए राजा-महाराजा के दरबार में विदूषक हुआ करते थे, बहुरूपिया रूप बदलकर हंसाते थे, वहीं अकबर और बीरबल के चुटकुले आज भी लोगों को खुलकर हंसने को मजबूर कर देते हैं। जमाना बदल गया है, किसी की जिंदगी बेफिक्र नहीं रही…ऐसे में World Laughter Day पर शहर के लाफ्टर आर्टिस्ट से जानें हंसने के तरीके और फायदे...
आज की बदलती लाइफ स्टाइल और तनाव ने राष्ट्रीय स्तर पर सुसाइड रेट प्रति एक लाख लोगों पर 10 प्रतिशत है, जबकि मध्य प्रदेश में यही रेशो 13 फीसदी से भी ज्यादा आंका गया है। वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो आत्महत्या के मामलों में मध्यप्रदेश 14वें स्थान पर आता है। ऐसे में ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि हंसते रहिए, क्योंकि आपको सेहनमंद रहना है, हंसते रहिए क्योंकि आपको जिंदगी का मजा लेना है, हंसते रहिए क्योंकि इससे आप हमेशा जिंदादिल और जवान बने रहेंगे…खुलकर हंसिए क्योंकि आज (5 May 2024) विश्व हास्य दिवस World Laughter Day है…और अगर आप ऐसा करते हैं तो न आपको कोई गंभीर रोग परेशान करेगा और न ही कोई मानसिक परेशानी आपके पास आने की हिमाकत कर सकेगी। आयुर्वेद चिकित्सक और भोपाल लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष मुकेश हिरानी ने बताया हर पल मुस्कराने और खुलकर हंसने का तरीका…
बताते चलें कि दुनिया भर में World Laughter Day मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। मुंबई के डॉ.
जब हमें किसी से नाराजगी होती है तो उस गुस्से का असर 4 घंटे, 8 घंटे या 12 घंटे हो सकता है। इस दौरान हमारे शरीर की काफी सारी ऊर्जा नष्ट होती है। यदि आप इस ऊर्जा को बचाना चाहते हैं तो हास्य योग की मदद लें। इसके लिए दिनभर में कम से कम एक वक्त दिल खोलकर हँसना चाहिए। हंसने से आंतरिक भागों की चेहरे की मांसपेशियों को बहुत लाभ होता है। इससे लेक्टिव एसिड (दूषित पदार्थ) बाहर जाता है। मस्तिष्क की अल्फा वेन एक्टिव होती है तथा बीटा वेन डाउन होती है, जिससे आनंद की अनुभूति होती है।
पिट्यूटरी ग्लेंड्स, एड्रीनल ग्लेंड्स प्रभावित होती हैं जिससे भय, तनाव और अवसाद दूर होता है। समूह में हँसने से अधिक लाभ होता है। जब मनुष्य हंसता है तो वह कुछ पलों के लिए सबसे अलग हो जाता है। उसके विचारों की श्रृंखला टूट जाती है। एकाग्रता आती है। मन-मस्तिष्क खाली व हल्के होने लगते हैं।