भोपाल

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर ने 22 साल की उम्र में लिया संन्यास, नहीं खेला IPL फिर भी है 70 हजार करोड़ का मालिक

Aryaman Birla: क्या आप जानते हैं सचिन, विराट और धोनी से भी अमीर क्रिकेटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 70 हजार के करोड़ के मालिक हैं।

less than 1 minute read
Dec 03, 2024

Aryaman Birla: भारतीय क्रिकेटरों में सबसे अमीर खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, लेकिन ऐसा नहीं है 22 साल की उम्र में संन्यास लेने वाला यह खिलाड़ी सभी भारतीय खिलाड़ियों से अमीर है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि देश के अरबपतियों में शुमार कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला हैं। जो 70 हजार करोड़ रुपए के मालिक हैं।

कौन हैं आर्यमन बिड़ला


आर्यमन बिड़ला का जन्म जुलाई 1997 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने किक्रेट करियर की शुरुआत रीवा से की। रीवा में आदित्य बिड़ला ग्रुप सीमेंट की इकाई मुख्यालय स्थित है उन्होंने पहला सीनियर लेवल मैच नवंबर 2017 में ओडिशा के खिलाफ मध्यप्रदेश के लिए खेला था। जहां उन्होंने रजत पाटीदार के साथ 72 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। जब वह खेल के मैदान से दूर हुए तो वह उस समय 22 साल के थे।

मध्यप्रदेश के लिए खेल चुके हैं रणजी


आर्यमान बिड़ला ने पिता के बिजनेस से हटकर क्रिकेट में अपना करियर बनाने की ठानी। इसके लिए आर्यमान ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने साल 2017 में मध्यप्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके ही अगले साल उन्हें लिस्ट ए में क्रिकेट खेलने का मौका मिला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आर्यमान ने 9 मैच की 16 पारियों में 1 शतक और अर्धशतक के साथ कुल 414 रन बनाएं थे। आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में साल 2019 में उतरे थे। तब उनकी उम्र महज 22 साल थी।

हालांकि, उनकी कुल संपत्ति सार्वजिनक रूप से उपलब्ध नहीं। ये मात्र अनुमान है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला प्रमुख औद्योगिक परिवारों में से एक आते हैं।

Updated on:
03 Dec 2024 04:55 pm
Published on:
03 Dec 2024 04:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर