भोपाल

क्या आप भी चाहते हैं सर्दियों में Dandruff से मुक्ति? तो आजमाएं ये घरेलू Tips

सर्दियों में बालों में नहीं होगा Dandruff, आजमाएं ये Effective Tips

3 min read
क्या आप भी चाहते हैं सर्दियों में Dandruff से मुक्ति? तो आजमाएं ये घरेलू Tips

भोपाल/ अकसर लोगों को अपने बालों से बड़ा प्रेम होता है। इनमें युवाओं की लिस्ट ज्यादा लंबी होती है। खासतौर पर लड़कियों को अपने बालों की चिंता ज्यादा रहती है। कई युवा समय समय पर बालों का स्टाइल और ट्रीटमेंट कराते रहते हैं। हालांकि, असली समस्या सर्दियों क सीजन में शुरु होती है। क्योंकि, सर्दियों में अकसर लोगों के बालों में रूसी हो जाती है। ये रूसी दिखने में तो बुरी लगती ही है, साथ ही इसके ज्यादा बढ़ने परबाल भी झड़ने लगते हैं। इसका सीधा असर व्यक्ति की पर्सनेलिटी पर पड़ता है, जिसके कारण कई बार व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है।


ये है रूसी की असल वजह

आमतौर परा माना जाता है कि, सर की रूखी त्वचा रूसी का कारण बनती है, वहीं हेल्थ एक्सपर्ट इससे विपरीत हमें सर में रूसी होने का अलग ही कारण बताते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, डैंड्रफ का कारण एक प्रकार की यीस्ट होती है, जो कि सिर की त्वचा को खाती है या फिर सिर के तेल को। इससे हमारे सर की त्वचा कमजोर हो जाती है, जो कुछ दिनों में सूखकर झड़ने लगती है, जिसे हम रूसी या डैंड्रफ कहते हैं।


बाजार में कई कंपनियों के शेंपू उपलब्ध, पर...

वैसे तो बाजार में रुसी से छुटकारा दिलाने वाले कई महंगे सस्ते, अलग अलग चीजों के शैंपू और दवाईयां मिलती हैं। इनसे बहुत हद तक फायदा भी होता है, लेकिन कई बार इनमें मिश्रित केमिकल्स के कारण लोगों को और भी ज्यादा नुकसान होने लगता है। यानी समस्या से छुटकारा पाने के बजाय हम और उसमें घिर जाते हैं, जिसके बढ़ जाने पर कई विपरीत परिणाम हो सकते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। जो आपको फायदा तो पहुंचाएंगे ही, साथ ही इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। आइये जानते हैं उन खास उपायों के बारे में...।


इस तरह पाएं डेंड्रफ से निजात

-अदरक और चुकंदर

खाना को स्वादिष्ट बनाने का काम करने वाली यह दोनों पदार्थ अपने विशेष गुणों के कारण आपके बालों में भी चमत्कार कर सकते हैं।

-दही

इसके सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी फायदे ही नहीं हैं, बल्कि ये हमारे बालों के लिए भी बहुत उपयोगी है। अपने अम्लीय और कंडीशनिंग गुणों के कारण ही दही रूसी से लड़ने में भी मददगार होते हैं।

-एलोवेरा जेल

इसमें कीटाणु नाशक , फंगस विरोधी तत्वों के साथ-साथ उपचार के कई गुण पाए जाते हैं। इसे सप्ताह में दो बार बालों में लगाने से सर में नमी बनी रहती है। साथ ही, किसी तरह के विषेले पदार्थ सर में नहीं रहते।

-हिना

बड़े हो या बुढ़ें सभी सदियों से ही हिना को बालों में नियमित रूप से लगाते आए हैं। बता दें कि हिना रूसी को कम करने वाली सबसे असरदार चीजों में से एक है। ये कंडिशनिंग और औषधीय दोनों के रूप में काम करता है।

-मेथी

यह एक ऐसी हबज़् मानी जाती है जो आसानी से रसोई घर में मिल जाती है. इसमें फंगस विरोधी और सिर को ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं।

-बेसन

यह एक असरदार सफ़ाई करने वाला सबसे सही पदार्थ है। यह गंदगी को साफ़ करता है और आपको रूसी से भी छुटकारा दिलाने में माहिर है।


-सेब

किसी ने सही कहा है कि रोज़ाना एक सेब खाएं और डॉक्टर से दूर रहें। बता दें कि सेब का प्रयोग आपको रुसी से भी छुटकारा दिला सकता है। सेब में फफूंदी, सूजन ,और जलन विरोधी तत्व पाए जाते हैं।

-नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले गुणों जैसे कीटाणु नाशक ,एंटी फंगल ,रोगाणु रोधक सूजन और जलन विरोधी तत्वों के कारण यह बेहद असरदार तरीके से रूसी को नियंत्रित कर पाता है।

-तुलसी

युगों से तुलसी को इसके के आरोग्य गुणों के कारण उपयोग में लाया जाता रहा है।

-नींबू का रस

नींबू का रस आपके डैन्ड्रफ़ को भी खत्म करने के काम आता है। नींबू का एसिड रूसी को रगड़ कर साफ़ कर देता है।

Published on:
17 Dec 2019 07:41 pm
Also Read
View All