भोपाल

चंचल होते हैं ऐसी भौंहें वाले व्यक्ति, भौंहें के शेप से जानिए कैसा है आपका स्वभाव

चंचल होते हैं ऐसी भौंहें वाले व्यक्ति, भौंहें के शेप से जानिए कैसा है आपका स्वभाव

2 min read
Apr 21, 2019
astrology

भोपाल। इंसान के शरीर की बनावट उसके बारे में बहुत कुछ बोलती है। साथ ही चेहरे में भौंहों की बनावट न सिर्फ सौन्दर्य को प्रभावित करता है बल्कि यह व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की आंखें और भौहों को देखकर उनके स्वभाव और जीवन के कई पहलुओं को जाना जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने भौहों पर भी ध्यान दें। आपकी भौंहों की बनावट, भौंहों के बालों का रंग व्यक्त‌ि के बारे में काफी बयां कर देता है। जैसे व्यक्त‌ि का स्वभाव और चरित्र कैसा है, यही नहीं हम व्यक्ति की आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि के बारे में भी जान सकते हैं। जानिए कैसा है आपका स्वभाव.....

छोटी आइब्रो

जिन लोगों की आइब्रो छोटी और मजबूत होती है लेकिन कोने तक पहुंचते ही काफी पतली हो जाती है, काफी क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में धैर्य बिल्कुल नहीं होता, जिसकी वजह से ये गलत निर्णय तक पहुंच जाते हैं। काफी मूडी स्वभाव के ये लोग अपना दिमाग सही जगह पर नहीं लगा पाते।

कम बाल वाली आइब्रो

जिन लोगों की भौंहों में ज्यादा बाल नहीं होते वे शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों में काफी कमजोर साबित होते हैं। गहन चिंतन से घबराने वाले ये लोग मेहनत करने से भी कतराते हैं।

जुड़ी हुई आइब्रो

जिन व्यक्तियों की आइब्रो एक-दूसरे के साथ जुड़ी हुई हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप खाली नहीं बैठ सकतेए आपको हर समय कुछ ना कुछ करने की धुन सवार रहती है। आप अपने मस्तिष्क को बिल्कुल भी आराम नहीं देते। इसलिए आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती ही खुद को नियंत्रित और सीमित रखने की है।

आइब्रो के बीच में गैप

अगर किसी भी इंसान की भौंहों के बीच में काफी गैप होता है, साथ ही भौंहों की शेप सपाट है तो इसका अर्थ है व्यक्ति एकदम मुंहफट होगा। लेकिन ऐसे लोग काफी भावुक भी होते हैं जिसकी वजह से ये गलत निर्णय लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ये लोग बहुत जल्दी दूसरों की जालसाजी का शिकार हो जाते हैं।

सेट आइब्रो

अगर आपकी आइब्रो के बाल बिल्कुल सेट और मजबूत हैं तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको काफी सम्मान मिलने वाला है। लेकिन ऐसे लोग स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं जिसका खामियाजा उन्हें अत्याधिक मेहनत करने के रूप में चुकाना पड़ता है।

Updated on:
24 Apr 2019 02:16 pm
Published on:
21 Apr 2019 03:53 pm
Also Read
View All