Chaman Mahal : भोपाल में चमन महल के पास कार में किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने हिंदू संघठन को दी सूचना, पुलिस के सामने हुआ बवाल।
Chaman Mahal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इस्लामनगर स्थित चमन महल के पास घूमने के बहाने नाबालिग के साथ कार में अश्लील हरकत करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने हिंदू संघठन को सूचना दी जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस चमन महल के पास पहुंची जहां हिंदू संगठन ने उन्ही के सामने बवाल काटना शुरू कर दिया और आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज करने के मांग की। हालांकि, नाबालिग के बयानों के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, भोपाल निवासी पीड़िता की दोस्ती उबेज खान(आरोपी) से थी। उबेज बीती शाम उसे घुमाने के बहाने से करोंद से चमन महल ले गया। कार में पहले से उबेज का दोस्त अरमान खान मौजूद था। गाडी जब चमन महल के पास पहुंची तो उबेज ने अरमान को बाहर खड़े होकर नजर रखने को कहा और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। किशोरी ने इसका विरोध किया तो उबेज ने उसे धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा।
कार के आस-पास से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने कार के बाहर पहरेदारी कर रहे अरमान से पूछताछ की और आपत्तिजक हालत में दिख रहे उबेज को बाहर आने को कहा। उबेज कार से बाहर और ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने फिर हिंदू संगठन को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे संगठन के लोगों ने किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद हिंदू संगठन के नेता राजेश कुमार चौरसिया ने पुलिस बुलाई और बवाल काटना शुरू कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद आरोपी उबेज और पहरेदारी कर रहे उसके दोस्त अरमान को पुलिस के हवाले किया गया। किशोरी से बात करने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।