राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग जूम एयरवेज के विमान की तकनीकी खराबी के चलते कराई लैंडिंग संत हिरदाराम नगर शनिवार दोपहर 12 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर जूम एयरलाइंस के एटीआर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लाइट में 46 यात्री सवार थे।
तकनीकि खराबी से हुई इमरजेंसी लैंडिंग
इमरजेंसी लैंडिंग की वजह विमान में तकनीकि खराबी बताई गई। जानकारी के मुताबिक जूम एयरलाइंस का एटीआर दिल्ली से जबलपुर के लिए रवाना हुआ। इसी बीच लाइट में तकनीकि खराबी का अलर्ट पायलट को नजर आया। भोपाल एयरपोर्ट के करीब होने के कारण पायलट ने राजा भोज एयरपोर्ट को तकनीकि खराबी की सूचना देकर लैंडिंग की अनुमति मांगी।
फ्लाइट में 46 यात्री सवार
जिसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। जिसमें 46 यात्री जबलपुर जा रहे थे। तकनीकि खराबी दुरस्त नहीं हो पाने की वजह से बाद में दूसरी फ्लाइट को बुलाया गया जिससे जबलपुर के 44 यात्रियों को शाम करीब 6 बजे रवाना किया गया। वहीं दो यात्री भोपाल में रूक गये। 6 घंटे एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों ने किया इंतजार जूम एयरवेज की फ्लाइट की लैंडिंग के बाद इसमे बैठे सभी यात्रियों को दोपहर 12.10 बजे एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।
एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्री करते रहे इंतजार
इसके बाद दूसरी लाइट बुलाई गई जिससे शाम 6 बजे रवाना हो सके। इस दौरान 6 घंटे तक एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कोट्स इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई थी।फ्लाइट में तकनीकि खराबी की वजह से भोपाल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर लैंडिंग कराई गई थी। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर जूम एयरलाइंस के एटीआर की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के घंटों बाद यात्री दूसरी फ्लाइट पर सवार हुए। इस दौरान यात्रियों ने एयरपोर्ट सुविधाओं से नराजगी भी जाहिर की। उनका कहन है कि अक्सर ऐसे तकनीकी फ्लाट होते है लेकिन इसमें समय रहते सुधार क्यों नहीें होता।
खराबी ठीक नहीं होने पर जूम एयरवेज की दूसरी फ्लाइट बुलाकर यात्रियों को जबलपुर भेजा गया। - अनिल विक्रम, डायरेक्टर, राजा भोज एयरपोर्ट