भुवनेश्वर

24 अगस्त से आयोजित होगा तीन दिवसीय ओडिशा डेवलेपमेंट कान्क्लेव

भुवनेश्वर में प्रेस वार्ता में नीती आयोग की स्थायी समिति के सदस्य एवं सीवाईएसडी के संस्थापक जगदानंद ने बताया कि ओडिशा विकास कान्क्लेव का यह दूसरा संस्करण होगा...
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 8:03 PM IST
file photo
file photo

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): ओडिशा के चौतरफा विकास के लिए तीन दिवसीय मंथन ओडिशा डेवलेपमेंट कान्क्लेव 2018 के बैनर पर 24 अगस्त से शुरू होगा। उद्घाटन सत्र रेल भवन सभागार चंद्रशेखरपुर में होगा। इसमें नीती आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार भाग लेंगे। राज्य की आर्थिक विकास दर बाकी राज्यों के मुकाबले बेहतर होने के बाद भी गरीब वर्ग को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। हर क्षेत्र के विशेषज्ञों के चिंतन मंथन पर आधारित रिपोर्ट बनाकर केंद्र व राज्य को सौंपी जाएगी। यूं तो सभी क्षेत्र इसमें कवर होंगे पर सेवा क्षेत्र को वरीयता दी जाएगी।

भुवनेश्वर में प्रेस वार्ता में नीती आयोग की स्थायी समिति के सदस्य एवं सीवाईएसडी के संस्थापक जगदानंद ने बताया कि ओडिशा विकास कान्क्लेव का यह दूसरा संस्करण होगा। उन्होंने माना कि कोलंबिया युनिवर्सिटी से आए अरविंद पनगढ़िया की अमेरिका वापसी के कारण ओडिशा विकास कान्क्लेव के प्रथम संस्करण की रिपोर्ट का लाभ राज्य अपेक्षित तौर पर नहीं मिल पाया था। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद दूसरे 19 विषयों पर अलग-अलग विभिन्न स्थानों में भुवनेश्वर में होंगे जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ वक्ता भी भाग लेंगे। गरीबी, सामाजिक विषमता, राज्य की विकास दर जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की जाएगी। कोशिश होगी कि कान्क्लेव का ज्यादा से ज्यादा लाभ ओडिशा को मिले। देश भर 800 प्रतिनिधियों की कान्क्लेव में भागीदारी होगी। जगदानंद ने बताया कि सिविल सोसाइटी के सहयोग से यह आयोजन किया जाएगा। पूरे 60 संगठन सहयोग कर रहे हैं। सत्रों में मंत्री, आर्थिक विशेषज्ञ, विषय विशेष के विशेषज्ञों की भी भागीदारी होगी।

उन्होंने बताया कि इस कान्क्लेव में चर्चा में लाए जाने वाले प्रोजेक्टों पर समग्रता से प्रकाश डाला जाएगा। उनका दावा है कि कान्क्लेव की उपलब्धियां सरकार को जनमूलक नीतियां बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने बताया कि नीती आयोग में रहने के दौरान उनकी पूरी कोशिश होगी कि ओडिशा राज्य के विकास में कहीं कोई कतरब्यौंत न होने पाए। आदिवासी सामुदायिक विकास एवं अधिकारिता, खाद्य एवं पोषक सुरक्षा गारंटी, कृषि, ग्रामीण रोजगार, श्रम पलायन, शिक्षा गुणवत्ता, स्वास्थ, जल प्रबंधन, स्वच्छता, सामाजिक जवाबदेही, शहरी प्रशासन का लोकतंत्रीकरण, रिवर इकोलॉजी, पंचायत राज आदि गंभीर विषयों पर परिचर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सतत विकास लक्ष्य का एजेंडा 2030 को सामने रखकर भी चर्चा होगी

Published on: