भुवनेश्वर

जब मालिक को बचाने के लिए ‘कोबरा’ से भिड़ गया ‘लादेन’, उसके बाद…

पांच फुट लंबा कोबरा (Interesting Facts About Cobra) बच्चे के निकट पहुंचने लगा। लादेन उस पर झपटा। (Interesting Facts About Dogs) इससे पहले कि सांप बच्चे को डसता...
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 5:39 PM IST
जब मालिक को बचाने के लिए 'कोबरा' से भिड़ गया 'लादेन', उसके बाद...
जब मालिक को बचाने के लिए 'कोबरा' से भिड़ गया 'लादेन', उसके बाद...

(भुवनेश्वर): पालतू कुत्तों की वफादारी के किस्से अक्सर सुनने को मिल जाते है। कुत्ता वफादारी का प्रमाण देने में भी सदैव अव्वल रहा है। खोरदा से भी एक ऐसा ही वाक्या सामने आया जहां पालतू कुत्ते ने अपनी जान गंवाकर मालिक की जान बचा ली।

हुआ यूं कि मुंडामुहान गांव के देवब्रत सामंतराय का बच्चा मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। उनका पालतू कुत्ता लादेन भी घर के बाहर बैठा था। तभी पांच फुट लंबा कोबरा बच्चे के निकट पहुंचने लगा। लादेन उस पर झपटा। इससे पहले कि सांप बच्चे को डसता उनके पालतू कुत्ते लादेन ने सांप पर हमला कर दिया। सांप ने उसे काट लिया। जब तक लादेन के जहर चढ़ता तब तक उसने सांप को मार दिया। थोड़ी देर बाद कुत्ता भी मर गया।

यह घटना आसपास क्षेत्र में चर्चा में रही। बताते हैं कि कुत्ते ने बच्चे को काटने का सांप को कोई मौका ही नहीं दिया। सांप और कुत्ते की इस रोमांचक लड़ाई में सांप और कुत्ता दोनों ही मारे गए। देवब्रत का कहना है कि उनका कुत्ता लादेन बहुत ही वफादार था। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह एक लंबी चेन से बंधा था। वह यदि बंधा न होता तो बच जाता।

Published on: