भुवनेश्वर

बाराबटी स्टेडियम की जमीन लीज पर देने के मामला में पूर्व सचिव बेहरा के दमाद को ईडी ने किया तलब

बेहरा के बाराबटी स्टेडियम स्थित दफ्तर पर पहली बार 16 अगस्त 2014 को सीबीआई ने छापा मारा था। उनसे पाई-पाई का हिसाब लिया जा रहा है...
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 4:14 PM IST
ashirwad behra and barabati stadium
ashirwad behra and barabati stadium

महेश शर्मा की रिपोर्ट...

(भुवनेश्वर): बाराबटी स्टेडियम कटक में जमीन हड़पने के मामले में प्रवर्तन निदेशायल ने ओडिशा ओलंपिक संघ एवं ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहरा के पुत्र सुब्रत बेहरा और दमाद संदीप सामल को तलब किया है। बेहरा ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन के भी पूर्व सचिव हैं। दोनों 21 जुलाई को अपना पक्ष प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष रखेंगे।


आरोपों के चलते बेहरा को छोड़ना पड़ा था पद

सूत्रों के अनुसार संदीप मेसर्स आइकॉन एसोसिएट्स के पार्टनर हैं। आशीर्वाद बेहरा ने पद पर रहने के दौरान नियम कानून ताक पर रखते हुए बाराबटी स्टेडियम परिसर में दमाद की कंपनी को 23 दुकानें तथा समारोहों के लिए कल्याण मंडप बनाने के लिए लीज पर जमीन दी थी। इन्हीं आरोपों के चलते उन्हें पद भी छोड़ना पड़ा था। बाराबटी स्टेडियम का रखरखाव एवं संचालन ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन चलाता है।


स्टेडियम पर चला रहे थे दुकानें

ओडिशा के सभी खेल संघो पर बेहरा का कब्जा था। बेहरा पद से मुक्त हैं। बाराबटी स्टेडियम के जमीन घोटाले की सुनावीय के बाद सुप्रीमकोर्ट ने पद छोड़ने के उन्हें निर्देश दिए थे। अब उनके पदों पर संयुक्त सचिव रवींद्र कुमार परीडा कार्यरत हैं। इस मामले की सुनवायी जस्टिस दीपक मिश्र और जस्टिस प्रफुल्ल सी.पंत की खंडपीठ में की जा रही थी। बाराबटी स्टेडियम के पास 705 डिसमिल जमीन पर 23 दुकानें व बैंक्वेट हाल बनवाकर आशीर्वीद बेहरा बेटे व दमाद के नाम पर कारोबार चलाते थे।

अवैध रूप से बनी इस संपत्ति हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया। इस आदेश को बेहरा ने ओलंपिक संघ के फोरम पर सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दी जिस पर कोर्ट ने ओडिशा के एकाउंटेंट जनरल को ओलंपिक संघ के एकाउंट का आडिट कर छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था। बाराबटी पैलेस समेत कुल 23 दुकानों को जिला प्रशासन को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया था। पिछले साल जून में सीबीआई ने 120(बी) व 420 धारा के अंतर्गत बेहरा, आइकॉन एसोसिएट्स व ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन को 1949 में 20 एकड़ भूमि बाराबटी स्टेडियम के निर्माण के लिए आवंटित की गयी थी। बीते 20 साल से आशीर्वाद बेहरा ने 2 एकड़ भूमि पर कब्जा जमाकर उसे सब-लीज पर बेटे व दमाद की कंपनी को कारोबार के लिए दे दिया।


इस मामले में पांच बार हो चुकी है बेहरा से पूछताछ

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने चिटफंड घोटाले में फंसी अर्थतत्व कंपनी से बेहरा के लिंक पर 6 घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी। इसके बाद उनसे पांच बार पूछताछ की जा चुकी है। उन पर अर्थतत्व में एक करोड़ रुपया निवेश करने का आरोप है। इस कंपनी के सीएमडी प्रदीप सेठी से उनके प्रगाढ़ संबंध चर्चा में हैं। बेहरा के बाराबटी स्टेडियम स्थित दफ्तर पर पहली बार 16 अगस्त 2014 को सीबीआई ने छापा मारा था। उनसे पाई-पाई का हिसाब लिया जा रहा है। बेहरा का कहना है कि हिसाब किताब में कहीं कोई गड़बड़ी है। वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Published on: