भुवनेश्वर

प्रत्येक विधानसभा में दो सौ प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के सहारे प्रदर्शन सुधारेगी बीजद

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की कड़ी चुनौती का सामना कर चुके बीजू जनता दल ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज के सहारे बीजद राज्य की 21 लोकसभा सीटों पर वर्ष 2014 के परिणाम दोहराने की कोशिश में है।
2 min read
प्रत्येक विधानसभा में दो सौ प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के सहारे प्रदर्शन सुधारेगी बीजद
प्रत्येक विधानसभा में दो सौ प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के सहारे प्रदर्शन सुधारेगी बीजद

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद कार्यकर्ताओं से वर्ष 2019 की तुलना में अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही बीजद ने चुनाव के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का भी निर्णय लिया है। बीजद अध्यक्ष पटनायक की पार्टी के जिला पर्यवेक्षकों, चुनिंदा विधायकों और सांसदों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बीजद विधायक और पूर्व मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने कहा कि सीएम ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से वर्ष 2019 के चुनावों की तुलना में अगले साल के आम चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करने को कहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में वर्तमान राजनीतिक स्थिति की भी समीक्षा की है। विधायक ने कहा कि यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो सौ कार्यकर्ताओं को घर-घर अभियान चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बेहरा ने कहा कि बीजद गांधी जयंती से अपनी वार्षिक पदयात्रा आयोजित करेगा, जिसके दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक घर का दौरा करेंगे और लोगों को नवीन पटनायक सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रशिक्षित कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर अन्य लोगों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
बीजद ने वर्ष 2019 में ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजद ने वर्ष 2014 के चुनावों में 21 में से 20 सीटें जीती थीं।
दूसरी ओर भाजपा को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में ओडिशा से एक सीट मिली थी। वर्ष 2019 में उसकी संख्या में सुधार हुआ और पार्टी ने राज्य की आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा का मत प्रतिशत भी बढक़र 38.4 प्रतिशत हो गया था, जो पिछले चुनाव की तुलना में 16.9 प्रतिशत अधिक था। बीजद के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी नेतृत्व वर्ष 2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद कर रहा है। उसी दिशा में पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर रही है।

Published on:
05 Sept 2023 09:56 pm
Also Read
View All
कोणार्क का झूलन महोत्सव: जहां राधा-कृष्ण की भक्ति से सजीव होती हैं भारतीय शास्त्रीय कलाएं

पुरी में ISKCON के खिलाफ स्थानीय संगठनों का प्रदर्शन; कहा- शास्त्र विरोधी काम कर रही संस्था, ओडिशा में नहीं होने देंगे एंट्री

पिता से ही बच नहीं पाई बेटी, ओडिशा में आत्मदाह की कोशिश करने वाली पीड़िता का खुलासा, बोली- दूसरों के साथ भी संबंध का बनाता था दबाव

BJP को वोट देने वाले BJD-कांग्रेस के 11 विधायकों की सदस्यता क्यों बरकरार रही? स्पीकर ने बताई वजह

ओडिशा में क्रॉस-वोटिंग विवाद में 8 विधायकों को मिली राहत, स्पीकर ने खारिज की BJD की अयोग्यता याचिका