भुवनेश्वर

ओडिशा के सुंदरगढ़ में तेजी से फैल रहा स्क्रब टाइफस

अत्यधिक संक्रामक और जानलेवा स्क्रब टाइफस ओडिशा के सुंदरगढ़ में तेजी से फैल रहा है। जिले के नमूनों की जांच में बीते 24 घंटे के दौरान 27 नए संक्रमित सामने आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 9:54 PM IST
ओडिशा के सुंदरगढ़ में तेजी से फैल रहा स्क्रब टाइफस
ओडिशा के सुंदरगढ़ में तेजी से फैल रहा स्क्रब टाइफस


भुवनेश्वर.
अत्यधिक संक्रामक और जानलेवा स्क्रब टाइफस ओडिशा के सुंदरगढ़ में तेजी से फैल रहा है। जिले से इक_े किए नमूनों की जांच में बीते २४ घंटे के दौरान २७ नए संक्रमित सामने आए हैं। सुंदरगढ़ के जिला स्वास्थ्य अधिकारी कान्हुचरण नायक ने शुक्रवार को बताया कि इस साल अब तक जिले में कुल 162 व्यक्तियों के नमूनों में स्क्रब टाइफस मिला है। अधिकांश मरीज सुंदरगढ़ सदर और बालीशंकरा ब्लॉक के हैं। बताया जा रहा है कि जिले में स्क्रब टाइफस से एक मरीज की मौत हो गई है। नायक के मुताबिक एक जनवरी से जिले में स्क्रब टाइफस के कुल 162 मामले सामने आए हैं। इनमें से नौ मरीज दूसरे जिलों के हैं और 10 बाहरी राज्यों के हैं। राज्य सरकार की ओर से जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया है।
-------------
जागरूकता अभियान में लाई गई तेजी
नायक ने बताया कि लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए हैं। एएनएम और आशा कार्यकर्ता संक्रमण की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए घर-घर का दौरा कर रही हैं। संदिग्ध रोगियों की निगरानी और परीक्षण भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी ओडिशा के एक अन्य जिले बरगढ़ में भी वायरस का प्रसार देखा गया है। यह वायरस अब तक राज्य के छह लोगों की जान ले चुका है।
----------
उचित प्रोटोकाल के पालन का निर्देश
इधर स्क्रब टाइफस के संक्रमण बढऩे से चौकन्ने हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग के साथ उपचार प्रोटोकॉल के पालन करने का निर्देश दिया। स्क्रब टाइफस से पीडि़त मरीज को तेज बुखार, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द और पेट दर्द जैसे लक्षण होते हैं। स्क्रब टाइफस संक्रमित लार्वा माइट्स के काटने से फैलता है।
--------------
नियमित मुहैया कराएं डेटा
राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि ज्यादातर जिलों से स्क्रब टाइफस के मामले सामने आ रहे हैं। समय पर उपचार सुनिश्चित करने व शीघ्र निदान के लिए गहन निगरानी प्रणाली की आवश्यकता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को हर दिन स्क्रब टाइफस के मामलों के बारे में डेटा पर सरकार को अपडेट करने के लिए भी कहा गया है।

Updated on:
15 Sep 2023, 9:54 PM IST
Published on: