भुवनेश्वर

पुरी जगन्नाथ मंदिर का Tik Tok वीडियो हुआ वायरल, मिल सकती है बड़ी सजा

पुरी धाम के जगन्नाथ मंदिर परिसर में मोबाइल, कैमरा आदि ले जाना सख्त मना (Puri Jagannath Temple Tik Tok Video) है फिर भी...
less than 1 minute read
Puri Jagannath Temple Tik Tok Video
पुरी जगन्नाथ मंदिर का Tik Tok वीडियो हुआ वायरल, मिल सकती है बड़ी सजा,पुरी जगन्नाथ मंदिर का Tik Tok वीडियो हुआ वायरल, मिल सकती है बड़ी सजा

(पुरी): श्रीजगन्नाथ मंदिर का टिकटॉक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना की अब तक थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज न होने पर पुरी पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। किसी ने मंदिर के भीतर दो टिकटॉक वीडियो बनाए हैं।

पुरी धाम के जगन्नाथ मंदिर परिसर में मोबाइल, कैमरा आदि ले जाना सख्त मना है। पर लोग लुकेछिपे फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर देते हैं। बाद में पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। श्रीजगन्नाथ मंदिर अधिनियम के मुताबिक मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर रोक है।

बताते हैं कि टिकटॉक यूजर युवती ने यह दोनों वीडियो जगन्नाथ मंदिर के भोग मंडप के बनाए हैं। दोनों ही सोशल मीडिया में अपलोड कर दिए। मालूम हो कि इस माह के शुरू में भी ओडिया फिल्मों की अभिनेत्री की रिश्तेदार में आनंद बाजार का फोटो खींच कर वायरल किया था। पहले भी कुछ सेवायतों की शह पर श्रद्धालुओं ने मंदिर के भीतर के फोटो सोशल मीडिया में डाले थे।

Updated on:
29 Oct 2019 06:27 pm
Published on:
29 Oct 2019 06:27 pm
Also Read
View All
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में डूबी बारातीयों की गाड़ी, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Puri Rath Yatra Tragedy: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती

कोणार्क का झूलन महोत्सव: जहां राधा-कृष्ण की भक्ति से सजीव होती हैं भारतीय शास्त्रीय कलाएं

पुरी में ISKCON के खिलाफ स्थानीय संगठनों का प्रदर्शन; कहा- शास्त्र विरोधी काम कर रही संस्था, ओडिशा में नहीं होने देंगे एंट्री

पिता से ही बच नहीं पाई बेटी, ओडिशा में आत्मदाह की कोशिश करने वाली पीड़िता का खुलासा, बोली- दूसरों के साथ भी संबंध का बनाता था दबाव