भुवनेश्वर

युवक को सरेआम मारी गोली, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो

यह फायरिंग का वीडियो (Firing Video) देखकर दिल दहल जाएगा, बदमाशों ने सरेआम गोलियों (Viral Video) से छलनी कर दिया (Firing In Shop) शरीर, उसके बाद...

less than 1 minute read
युवक को सरेआम मारी गोली, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो

(भुवनेश्वर): ओड़िशा के झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर में मंगलवार देर शाम दो युवकों ने गोली मारकरएक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुमित घोष उर्फ़ मंटू के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या करके भाग रहे चार आरोपियों को मधुपुर वन क्षेत्र के पास एनकाउंटर में गोली मारकर घायल कर दिया। चारों घायल अपराधियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक एक हिस्ट्रीशीटर का भाई बताया जाता है। देर शाम वह ब्रजराजनगर के मुख्य बाजार में एक कैफे होटल में गया था। दो अज्ञात लोगों ने आकर सरेआम उसे गोली मार दी। गोली चलते ही वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना जांच की जा रही है। गोली मारने के बाद भागते समय हत्या के चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गए। इन्हें झारसुगुडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार कथित हत्यारे झारसुगुडा के मधुपुर जंगल एरिया की ओर भाग रहे थे। पुलिस की फायरिंग से चारों को गोली लगी जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। पुलिस के अनुसार घायल हत्या आरोपियों के नाम अनंत धल, रफीक अंसारी, शैलेंद्र पात्रा और निकी सिंह है। पुलिस के अनुसार हत्या की जानकारी मिलने पर इन शूटरों के निवास पर देर रात दबिश दी गई। वहां से पता चलने पर पुलिस मधुपुर वन क्षेत्र की तरफ गयी तो ये चारों रोड की तरफ भागे। भागते हुए पुलिस पर फायरिंग की। फायरिंग गांधीचौक थाना के इंचार्ज चूड़ामणि महानंद घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

Published on:
06 Nov 2019 09:49 pm
Also Read
View All