Bijapur Crime News : तंत्र-मंत्र कर सिद्धि हासिल करने के प्रयास में बाघ की खाल को साथ में लेकर घूम रहे नौ लोगों को वन विभाग ने पकड़ा है
Bijapur Crime News : तंत्र-मंत्र कर सिद्धि हासिल करने के प्रयास में बाघ की खाल को साथ में लेकर घूम रहे नौ लोगों को वन विभाग ने पकड़ा है, इनमें दो पुलिस कर्मी भी हैं। इन सभी को वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
Bijapur Crime News : वन विभाग की संयुक्त टीम को शुक्रवार को यह जानकारी मिली की मद्देड़ बफर रेेज के रुद्रारम के पास पोषणपल्ली पहाड़ी पर कुछ संदिग्ध लोग इकट्ठा हैं। टीम ने घेराबंदी कर सात लोगों को खाल के साथ पकड़ा, जबकि दो पुलिसकर्मी रामकुमार तिंगे व ओम प्रकाश ठाकुर थे, जो कि मौके से फरार हो गए। बाद में इन्हें पकड़ा गया।
Bijapur News : टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक गणवीर धम्मशील ने बताया कि खाल देखकर लग रहा है कि बाघ की उम्र करीब ढाई साल रही होगी। आरोपीयों में आरती दास, विक्रम ठाकुर, प्रीतम लाल साहू, तामेश्वर जैन, काका दीपक, मनोज कुरसम, किशोर दशराहिया शामिल हैं।
Crime News : आरोपियों ने बताया कि वे लोग खाल के साथ पहाड़ी में तंत्र क्रिया करने की तैयारी में थे। पकड़े गए लोग गरियाबंद, ओरछा और बीजापुर के निवासी हैं। संयुक्त टीम में इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के उपनिदेशक गणवीर धम्मशील,वरूण जैन उपनिदेशक उदन्ति सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद और अशोक पटेल, डीएफओ बीजापुर शामिल थे।