बीजापुर

CG Naxal News: नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर दी मौत की सजा, मुखबिरी के शक में युवक की हत्या…

CG Naxal News:नक्सलियों ने रविवार की रात जन अदालत लगाकर युवक को मौत की सजा दी है। हत्या के बाद भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
2 min read
Aug 26, 2024
CG Naxal News: naxal attack cg news bijapurnews

Bijapur News: जिले में नक्सलियों ने रविवार की रात जन अदालत लगाकर युवक को मौत की सजा दी है। बताया जा रहा है कि युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगा था। तीन दिन के भीतर ये दूसरी हत्या है। यह पूरा मामला भैरमगढ़ एरिया का है।

जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम सीतू मंडावी बताया जा रहा है। ये भैरमगढ़ के जैगुर का रहने वाला था। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

CG Naxal News: मुखबिरी के संदेह में अब तक 18 ग्रामीणों की हत्या

नक्सली अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए टारगेट किलिंग पर उतर आए हैं। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक नक्सलियों ने 18 ग्रामीणों की मुखबिरी के संदेह में हत्या की है। यहां तक कि छात्र को भी नहीं छोड़ा। दो साथी नक्सली को भी जनअदालत में मृत्युदंड की सजा दी है।

CG Naxal News: इससे संबंधित और भी ख़बरें

नक्सलियों ने अपने ही महिला साथी को दी मौत की सजा

नक्सलियो ने अपनी महिला साथी की धारदार हथियार से हत्या कर शव छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के नजदीक चेन्नापुरम गांव में फेंक दिया। भद्रादि कोत्तागुडम के एसपी रोहित राज ने बताया मृतिका राधा ने नक्सली संगठन की एलओएस सदस्य के रूप में शुरुआत की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण

धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत 5-5 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने सरेंडर किया है। ये दोनों नक्सली लंबे समय से हिंसक गतिविधियों में शामिल थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
26 Aug 2024 01:08 pm
Published on:
26 Aug 2024 01:07 pm