CG Breaking News : लगभग 8.30 बजे नक्सलियों की सुरक्षा बल से मूठभेड़ हुई। जिसमें कोबरा बल के 2 जवानों को हाथ ओर पैर पर चोट आई है।
CG Breaking News : बीजापुर जिले अंतर्गत थाना गंगालुर क्षेत्र के पुसनार एवं हिरोली के बीच कोबरा जवानों एवं नक्सलियों के मध्य रविवार रात्रि मुठभेड़ हुई है। जिसमें कोबरा के दो जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। वहां जवानों का इलाज जारी है। घायल जवान कोबरा की 202 बटालियन के बताए जाते हैं। (Bijapur Breaking News) कोबरा के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों को भी गोली लगी है। अंधेरा होने की वजह से नक्सली उन्हें अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक फोर्स को यह जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया है। इसी के सर्चिंग अभियान पर डीआरजी और कोबरा बल को रवाना किया गया था। इसी दौरान लगभग 8.30 बजे नक्सलियों की सुरक्षा बल से मूठभेड़ हुई। (CG Exclusive News) जिसमें कोबरा बल के 2 जवानों को हाथ ओर पैर पर चोट आई है। घायल जवानों के नाम आरक्षक नकुल और आरक्षक मो. शहीद हैं। इनकी हालत अभी सामान्य है।