बीजापुर

सर्च ऑपरेशन में पुलिस को मिली सफलता, नक्सलियों के 15 फीट ऊंचे स्मारक को किया ध्वस्त

Naxal News: पुलिस का कहना है कि यह स्मारक न केवल नक्सलियों की उपस्थिति का प्रतीक था, बल्कि ग्रामीणों में डर और आतंक का माहौल बनाए रखने का भी जरिया बन चुका था।

less than 1 minute read
नक्सलियों के 15 फीट ऊंचे स्मारक ध्वस्त (Photo source- Patrika)

Naxal News: नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नेलसनार क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी पार ग्राम बांगोली में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बनाया गया करीब 15 फीट ऊँचा पक्का स्मारक ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक नक्सलियों ने अपनी विचारधारा और संगठन के प्रभाव को बढ़ाने के उद्देश्य से गांव के बीचोंबीच तैयार किया था।

Naxal News: जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए इस स्मारक को गिराया। पुलिस का कहना है कि यह स्मारक न केवल नक्सलियों की उपस्थिति का प्रतीक था, बल्कि ग्रामीणों में डर और आतंक का माहौल बनाए रखने का भी जरिया बन चुका था।

इस अभियान को स्थानीय ग्रामीणों का भी अप्रत्यक्ष समर्थन मिला, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि लोग अब नक्सल प्रभाव से बाहर निकलना चाहते हैं और मुख्यधारा से जुड़ने के इच्छुक हैं।

Updated on:
26 Jun 2025 01:19 pm
Published on:
26 Jun 2025 01:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर