10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बीजापुर जिले में 24×7 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा शुरू, टोल फ्री नंबर जारी

CG News: आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोल फ्री नंबर 18002330166 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: बीजापुर जिले में 24×7 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा शुरू, टोल फ्री नंबर जारी

CG News: कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला बीजापुर में आम नागरिकों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24×7 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है। इस सेवा के अंतर्गत जिले में डायल फ्री एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोल फ्री नंबर 18002330166 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकेगी। यह सेवा जिला चिकित्सालय बीजापुर तथा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से संचालित की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे जान-माल की क्षति को रोका जा सके। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत जारी टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।