Naxal attack In Bijapur: बीजापुर जिले के नगर के भीतर एक पुलिस आरक्षक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर थाने से आधा किमी दूर बीच घनी बस्ती में ऐसी घटना होने पर सनसनी फैल गई।
Naxalites shot constable in Bijapur: बीजापुर जिले के नगर के भीतर एक पुलिस आरक्षक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर थाने से आधा किमी दूर बीच घनी बस्ती में ऐसी घटना होने पर सनसनी फैल गई।
Naxalites shot constable in Bijapur: मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास निवासी आरक्षक दीपक दुर्गम दोपहर को अपने निवास से निकल कर कहीं जा रहा था। कुछ ही दूर पर हमलावर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दीपक उनके पास पहुंचा। उन्होंने पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ पर धस गई। गोली लगते ही दीपक गिर पड़ा। हमलावार उसे मरा हुआ समझ कर भाग गए। इधर गोली चलने की आवाज़ को सुनकर कुछ लोग घर से बाहर आ गए। उन्होंने घायल आरक्षक को उठाकर अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टर्स ने उसका उपचार जारी रखा है। पुलिस नक्सल घटना या रंजिश दोनों एंगल से पतासाजी में जुटी है।