बीजापुर

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी! 16 बीयर बॉटल IED समेत 17 विस्फोटक बरामद, बड़ा हादसा टला

CG Naxal News: बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों की साजिश को विफल कर दिया।
less than 1 minute read
Feb 22, 2026
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी! 16 बीयर बॉटल IED समेत 17 विस्फोटक बरामद, बड़ा हादसा टला(photo-patrika)
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी! 16 बीयर बॉटल IED समेत 17 विस्फोटक बरामद, बड़ा हादसा टला(photo-patrika)

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों की साजिश को विफल कर दिया। थाना फरसेगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीलमड़गु की ओर चलाए गए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान 17 आईईडी बरामद किए गए।

CG Naxal News: सर्चिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इलाके में गश्त और एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। तलाशी लेने पर 16 बीयर बॉटल आईईडी और एक 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुआ। ये सभी विस्फोटक जमीन में प्लांट किए गए थे।

प्राथमिक आकलन के अनुसार, माओवादी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे, लेकिन सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

बीडीडी टीम ने मौके पर किया निष्क्रिय

बरामद विस्फोटकों को बीडीडी (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल) टीम ने डिमाइनिंग प्रक्रिया के तहत मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।

प्लास्टिक ड्रम में छिपाई गई सामग्री बरामद

सर्चिंग के दौरान जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई। जब्त सामग्री में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, 1.5 वोल्ट AAA पेंसिल बैटरी, डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, माओवादी साहित्य और पाम्फलेट शामिल हैं।

अभियान जारी, बढ़ाई गई सतर्कता

सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि माओवादी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Updated on:
22 Feb 2026 08:45 am
Published on:
22 Feb 2026 08:45 am