बिजनोर

चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लेने गर्इ किशोरी के साथ हुर्इ एेसी वारदात, सुनकर सहम जाएंगे आप

परिजन की शिकायत पर पुलिस ने की तुरंत कार्रवार्इ
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2018, 2:31 PM IST
child with rape

बिजनौर।घर में चूल्हा जलाने के लिए मां के कहने पर लकड़ी बीनने गर्इ किशोरी को आम के बाग में एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। काफी देर तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में बाग में पहुंचे, तो वह बदहवास हालत में आम के बाग में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। किशोरी ने अपने परिजनों को अपबीती बतार्इ। जिसके बाद उसके पिता ने मंडावर थाने में मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चूल्हा जलाने के लिए बाग में लकड़ी लेने गर्इ थी किशोरी

पीड़ित पिता ने बताया की उसकी 12 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम घर के पास से चूल्हे के लिये लकड़ी बीनने गई थी। जब वो काफी देर तक नही लौटी, तो पिता चिंता हुर्इ। इस पर किशोरी के पिता अन्य पड़ोसियों संग किशोरी को तलाशने निकले। काफी देर तक तलाश ने पर किशोरी आम के बाग में बदहवास हालत में पड़ी मिली। बेटी को लहूलुहान हालत में देख तुरंत उसे उठाते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं किशोरी ने बताया कि मोहल्ले के ही सचिन नाम के शख्स ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।आरोपी ने किशोरी को इतना डराया धमकाया की सहम गर्इ।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मौके फरार हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म समेत पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराआें में कार्रवार्इ की। वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किशोरी को डरा धमकाकर पहले भी उसके साथ गंदी हरकत करने का प्रयास करता था।

Published on: