मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है यह लोकसभा सीट
बिजनौर. लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है। चुनाव से पहले नगीना लोकसभा के जटपुरा गांव के रहने वाले मुस्लिम परिवारों ने भाजपा का दामन थामा है। नगीना लोकसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिमों के भाजपा को सपोर्ट करना लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है। इस कदम के बाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों में बेहद खुशी है। भाजपा ज्वाइन करने वाले मुस्लिम परिवारों का कहना है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। वहीं गुंडागर्दी पर विराम लगा है।
बिजनौर की नगीना लोकसभा क्षेत्र के नजीबाबाद के अलीपुरा जटपुरा गांव है। गांव के 25 मुस्लिम परिवारों ने भाजपा ज्वाइन कर विरोधियों को चुप्प किया। भाजपा में शामिल लोगों का कहना है कि विरोधी भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताते हैं। उन्होंने कहा कि एेसा नहीं है। सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति को नियत को देखते हुए शामिल होने का फैसला लिया है। जैसे ही लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वहीं मुस्लिमों की भी राय बदलती नजर आ रही है। बता दें कि नगीना लोकसभा पर सपा बसपा गठबंधन है। गठबंधन प्रत्याशी और बीजेपी प्रत्याशी में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। वहीं मुस्लिम परिवार भाजपा को सपोर्ट कर खुश है। वहीं नगीना लोकसभा से रहे पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी ने सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके है। माना जा रहा है कि यशवीर धोबी नगीना से चुनाव लड़ सकते है।