बिजनोर

इस बहु ने अपनी सास के साथ किया ऐसा काम, जानकर महिलाएं हो जाएंगी शर्मसार

कलयुगी बहु पर लगा सास को जलाने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 4:49 PM IST
injured mother in law

बिजनौर। स्योहारा थाना क्षेत्र में एक बहु पर अपने भाई के साथ मिलकर सास को जिन्दा जलाने का मामला सामने आया है। ये दिल दहला देने वाली घटना उस वक्त देखने को मिली, जब एक कलयुगी बहु ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी सास को ज़िंदा जला दिया। बताया जाता है कि सास बाला देवी को उसकी बहु संगीता देवी ने अपने भाई के साथ मिलकर जमीन विवाद के चलते मिट्टी का तेल डालकर ज़िंदा जलाने का प्रयास किया है। गंभीर हालत में वृद्ध सास को घरवालों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः UP के इस जिले में समाजवादी पार्टी ने सिर्फ मुस्लिम प्रत्याशियों को ही दिया टिकट

उधर इस घटना को लेकर पता चला है की सास और बहु में आय दिन किसी न किसी मामले को लेकर अनबन रहती थी। इसी अनबन में अपनी बहन के घर आए भाई ने बहन के साथ मिलकर सास को जलाकर मारने का प्रयास किया। उधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल वृद्ध महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दरअसल, यह पूरा मामला है बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का है। यहां की रहने वाली बाला देवी को उसकी बहु संगीता देवी ने अपने भाई के साथ मिलकर जमीन विवाद के चलते मिट्टी का तेल डालकर ज़िंदा जलाने का प्रयास किया है। वृद्धा के चिल्लाने और शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उसे बचाया और परिजनों के पहुंचने पर वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सीओ धामपुर सुशील कुमार ने बताया है की महिला 50 पर्सेंट जल चुकी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बिजनौर भेजे जाने की तैयारी की जारी। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Published on: