बिजनोर

सड़क के बीचो बीच Bike खड़ी कर जब BSF के जवान ने किया हंगामा तो पुलिस के उड़ गए होश

बीएसएफ जवान जब चौराहे पर करने लगा हंगामा तो पुलिस भी देखती रहगई    
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2017, 5:28 PM IST
BSF Jawan

बिजनौर। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद भले ही जनपद के पुलिस अधिकारी अपने थाना अध्यक्षों और पुलिसकर्मी को कानून व्यावस्था बनाए रखने के लिए आय दिन हिदायत देते हो, लेकिन बिजनौर के जजी चौराहे पर गुरुवार को बीएसएफ के जवान ने शराब पीकर अपनी बाईक से एक रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ये बीएसएफ का जवान पवन अपने आई कार्ड दिखाकर पुलिसवालों पर भी घंटों तक रौब ग़ालिब करता रहा, लेकिन किसी पुलिसवाले ने इस शराबी जवान के खिलाफ कार्रवाई करने की जुर्रत नहीं दिखाई।

अगर आप ड्राइविंग करते हैं तो हो जाइए सावधान, ये नियम तोड़ते ही रद्द हो जाएगा लाइसेंस

शहर के मुख्य जजी चौराहे पर एक शराबी बीएसएफ़ के जवान पवन ने उस वक़्त ज़ोरदार हंगामा कर दिया, जब उसकी बाईक में पिछे से एक ई-रिक्शा टकरा गई। जवान ने टक्कर होने पर बाईक सड़क के बीचों बीच खड़ी कर पहले तो बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक की धुनाई कर डाली। उसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब करते हुए अपना BSF का परिचय पत्र दिखाकर ई-रिक्शा चालक का चालान किए जाने का दबाव बनाने लगा। बिजनौर शहर के जजी चौराहे पर शराब के नशे में टल्ली ये बीएसएफ जवान अपने पद का रौब ग़ालिब करते हुए और अपना परिचय पत्र दिखाकर घंटों तक सड़क पर हंगामा करता रहा। उधर मीडिया की ओर से सवाल पूछे जाने पर ये जवान मीडिया को भी हिदायत देता नज़र आया।

इस दौरान बिजनौर शहर कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो जरूर, मगर इस जवान को पकड़कर थाने ले जाना उचित नहीं समझा। शराबी बीएसएफ का जवान जमा भीड़ के सामने घंटों तक सरेराह हंगामा करता रहा। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस तमशबीन बनकर सारा तमाशा देखती रही। चल रहे इस ड्रामे में घंटों बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जवान को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Published on: