बिजनोर

पति ने पत्नी को लगाई आग, प्रेमिका के साथ करवा चौथ मनाने पर हुआ था विवाद

एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 6:03 PM IST
bijnor_mahila.jpg

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पति पर अपनी ही पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे बुरी तरह से घायल करने का आरोप महिला के परिजनों ने लगाया है। पता चला है कि महिला के पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पति करवा चौथ का त्योहार मनाने के लिए प्रेमिका के पास चला गया। जब वो घर लौटा तो उसकी कहासुनी उसकी पत्नी से हो गई। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। इस हादसे में महिला बुरी तरह से झुलस गई और डॉक्टर ने महिला को हायर सेंटर इलाज के लिये रेफर किया गया है।

प्रेमिका के साथ करवा चौथ मनाने का आरोप

बता दें कि थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर के रहने वाले दिवाकर का सोमवार की रात अपनी पत्नी दीपा से एक युवती को लेकर विवाद हुआ था। पता चला है कि करवा चौथ के दिन पति हरिद्वार में रहने वाली अपनी प्रेमिका के संग करवा चौथ मनाने चला गया था। वहां से लौटने के बाद पति का अपनी पत्नी दीपा के साथ विवाद हो गया। उसने दीपा से मारपीट करते हुए उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया।

पड़ोसियों दीपा को बचाया

पीड़ित दीपा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घर पर आ गए। मोहल्ले वालों ने किसी तरह दीपा के कपड़ों में लगी आग को बुझाया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसी दीपा को सरकारी अस्पताल ले आया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।

आरोपी पति की तलाश जारी

उधर महिला के परिजनों ने पति सहित घर के 5 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस घटना के आरोपी पति अपने घर वालो के साथ फरार हो गया है। इस घटना को लेकर एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: