बिजनोर

‘10 रुपये दो… इसका कफन खरीद लेना’, 5 रुपए की भीख देने पर भड़का भिखारी, मारा चाकू

बिजनौर के एक मोहल्ले में भीख मांगने के लिए गया भिखारी 5 रुपए मिलने पर आगबबूला हो गया। उसने महिला को बुरा भला भी कहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 4:08 PM IST
Bijnor

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला को भिखारी को भीख देना काफी नुकसानदेह साबित हुआ। भिखारी ने ना सिर्फ महिला को उल्टा सीधा सुनाया बल्कि एक व्यक्ति को चाकू भी मार दिया।

‘कफन खरीद कर रख लेना’, 5 रुपये देने पर भड़का

मामला बिजनौर के नई बस्ती मोहल्ले में नसीम नाम का भिखारी भीख मांगने का काम करता है। एक महिला से भीख मांगने पर महिला ने जब भिखारी नसीम को पांच रुपये दिये तो भिखारी ने दस रुपये देने को कहा। इसी बात पर महिला बोली कि इससे ज्यादा पैसे नहीं मिलेंगे, सुबह से चार-पांच लोगों को भीख दे भी चुकी हूं। इसके बाद सिक्का महिला की तरफ वापस फेंकते हुए भिखारी नसीम ने कहा कि इससे कफन खरीद कर रख लेना और महिला को बुरा-भला कहने लगा।

आगबबूला होकर युवक को मार दिया चाकू

नशे में धुत नसीम के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले नईम ने नसीम को शोर मचाने से मना किया। गुस्साए भिखारी नसीम ने चाकू निकाल कर नईम पर हमला कर दिया। नसीम ने चाकू से नईम के पेट और सीने पर पांच-छह वार किए और घायल कर दिया। 

लोगों ने जमकर पीटा

भिखारी को पकड़कर लोगों ने पहले तो जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी यह भिखारी नसीम कई लोगों से लड़ाई कर चुका है। यह जबरन डरा धमका कर भीख मांगता है और दस रूपए से कम देने वाले से गाली-गलौज करता है।

Updated on:
8 Sep 2024, 4:08 PM IST
Published on: