
नोएडा पुलिस ने पांच सितंबर को लापता दो बच्चों को बरामद कर सकुशल उनके माता-पिता के पास पहुंचा दिया है। बच्चों के घर वालों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
नोएडा के एक स्कूल से पांच सितंबर को गायब दो बच्चों को पुलिस ने बरामद कर उनके घर पहुंचा दिया। बच्चों की तलाश में पुलिस की सात टीमें लगातार लगी हुई थीं। टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन समेत तमाम जगहों पर बच्चों की तलाश की।
लगभग 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तब जाकर कुछ लीड मिल पाया। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में बच्चे जाते हुए दिखाई दिए थे। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस की ओर से लापता बच्चों का पता लगाने पर बच्चों के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर सहित पुलिस टीम को सम्मानित भी किया गया। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि सात सितंबर को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने गुमशुदा दो बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है।
एडीसीपी ने बताया है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में सीसीटीवी कैमरों में बच्चों को खेलते-कूदते और खुद जाते हुए देखा गया था। इससे यह स्पष्ट था कि बच्चे घर से नाराज होकर गए हैं। इस बच्चों की बरामदगी पर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये बतौर पुरस्कार प्रदान किए गए।
Updated on:
7 Sep 2024, 9:18 PM IST
Published on:
7 Sep 2024, 9:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.