
फाइल फोटो: बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह की ओर प्रहार करते हुए कहा कि ये न सिर्फ कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब हुआ बल्कि वह अदालत से भी बेदाग और पाक साफ होकर निकलेंगे।
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दिया है। सिंह ने कहा, ‘विनेश फोगाट कांग्रेस के षड्यंत्र का चेहरा थी। यह वह षड्यंत्र था जिसे दीपेंद्र हुड्डा और हुड्डा परिवार ने उनके खिलाफ रचा था। बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि न सिर्फ कांग्रेस का षड्यंत्र बेनकाब हुआ बल्कि अब वह अदालत से भी बेदाग और पाक साफ होकर निकलेंगे।
बृजभूषण सिंह ने अपने उपर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा, 'मुझ पर यौन उत्पीड़न का गलत आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की लेकिन अब पूरा षड्यंत्र लोगों के सामने है। कैसे 2 साल से मेरे खिलाफ साजिश रची गई। मेरे खिलाफ पूरे आंदोलन को रचा गया। आंदोलन की फंडिंग की गई, पैसे दिए गए ताकि मुझे फंसा कर हटाया जा सके। अब कांग्रेस पार्टी ने उसी का इनाम विनेश और बजरंग को दिया है।'
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें
विनेश फोगाट को लेकर सिंह ने कहा, 'सियासी साजिश बेनकाब हुई है। अब जो अदालती साजिश रची गई है वह भी बेनकाब होगी क्योंकि जिस दिन और वक्त उन्होंने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं उस दिन मैं सर्बिया में था और इसके बाद 2 दिन लखनऊ में था। इस बात के सारे सबूत कोर्ट में मौजूद हैं। जल्द ही अदालत भी इंसाफ करेगा।'
Updated on:
7 Sep 2024, 6:06 PM IST
Published on:
7 Sep 2024, 6:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.