बिजनोर

पुलिस ने जब रोका बाइक सवार को तो उसका कारनामा जानकर रह गए दंग

चांदपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की

less than 1 minute read
Nov 16, 2018
Bijnor
पुलिस ने जब रोका बाइक सवार को तो उसका कारनामा जानकर रह गए दंग

बिजनौर। जनपद में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी थानों में एसपी के दिशा-निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चांदपुर थाना क्षेत्र के नगर में चल रहे सक्रिय बाइक चोरों पर पुलिस द्वारा अंकुश लगाया जा रहा है। नगर और आसपास के क्षेत्र में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इसके चलते पुलिस लंबे समय से चेकिंग अभियान चलाकर बाइक चोर गैंग का खुलासा करती चली आ रही है। कुछ समय पूर्व भी पुलिस द्वारा एक बाइक चोर गिरोह को पकड़ा गया था।

सूचना के आधार पर बरामद की बाइक

गुरुवार को चांदपुर सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बाइक चोरी का खुलासा किया। कुछ दिन पूर्व नगर के निवासी कलीम पुत्र मुराद अली निवासी मोहल्ला काजी जादगान की सुपर स्प्लेंडर बाइक कुछ चोरों ने चुरा ली थी। पुलिस के द्वारा गुरुवार को चेकिंग के समय संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस ने उसके पास से चोरी की माेटरसाइकिल भी बरामद की। बाइक चोरी का खुलासा करते हुए सीओ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की इशरत के बाग में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल छुपाए बैठा है। थाना अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने चेकिंग अभियान चलाकर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। चोर का नाम शकील पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला काजी जादगान बताया जा रहा है।

Published on:
16 Nov 2018 04:21 pm