बिजनोर

Bijnor News : ढाबा संचालक के परिवार को बंधक बना कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले, पांच बदमाशों समेत एक महिला गिरफ्तार

Bijnor News : आरोपीयों ने लूट की घटना के अलावा दो अन्य घटनाओं को भी दिया थां अंजाम पुलिस ने किया खुलासा
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2023, 4:01 PM IST
Bijnor News : ढाबा संचालक के परिवार को बंधक बना कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले, पांच बदमाशों समेत एक महिला गिरफ्तार
Bijnor News : ढाबा संचालक के परिवार को बंधक बना कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले, पांच बदमाशों समेत एक महिला गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढाबा स्वामी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। लूटपाट के अलावा पुलिस ने चोरी की दो अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया हैं। जबकि पकड़े गए आरोपियों का 1 साथी फरार हो गया है वहीं पुलिस ने एक बदमाश की पत्नी को भी गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लग भग दो लाख की ज्वैलरी बरामद की हैं।

सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर करते हुए नौशाद निवासी आजाद कॉलोनी सिरधनी रोड बिजनौर. मंसूर निवासी मोहल्ला चाहशीरी. कफील निवासी निजामतपुरा गंज और. शावेज निवासी टिक्कोपुर. गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर तमंचे से फायर भी कर दिया।

पकड़े आरोपियों के पास से पुलिस लग भग दो लाख की कीमत के ज्वैलरी. ढाई हजार की नगदी. एक कारतूस. एक खोखा . एक तलवार. दो चाकू . एक तमंचा. इसके आलावा पुलिस ने फ़ोन भी बरामद किए हैं आरोपी शावेज़ में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद एक सोने की चेन पत्नी रुकैय्या को दे दी थी पुलिस ने रुकैय्या को भी गिरफ्तार कर उसके पास से चेन बरामद कर ली हैं। राकिब निवासी मोहल्ला झंडा किरतपुर अभी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े आरोपियों का एक साथी मोहल्ला झंडा किरतपुर का रहने वाला फरार हैं जिसकी तलाश की जा रहीं हैं गिरफ्तार आरोपी चारों बदमाशों ने 29 मई की रात्रि आशुतोषपुरम निवासी ढाबा संचालक प्रदीप के घर में घुसकर लूटपाट कर तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाया व पांच साल की बालिका को भी गन प्वाइंट पर ले लिया था। पुलिस ने करीब एक सप्ताह के अन्दर इस घटना का खुलासा कर दिया हैं।

गिरफ्तार आरोपीयों ने पुलिस को मान सिंह कॉलोनी भरैरा में भी चोरी करना बताया हैं। वहीं उन्होंने रामलीला मैदान में भी एक महिला का पर्स चोरी कर लिया था। पकड़े गए बदमाश शावेज पर 22 मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसके साथी मसूंर के खिलाफ छह .कफील पर नौ व नौशाद पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Published on: