
बिजनौर। कोरोना वायरस को देखते हुए लगाए गए देश में किए गए 21 दिन तक लॉकडाउन के दौरान प्रशासन घर तक जरुरी समाान पहुंचाएगा। जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से सभी जरूरी सामानों को डोर टू डोर लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था कर ली गई है। ताकि लोग घरों से कम से कम निकल सके।
कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आधी रात से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। 21 दिनों तक चलने वाले इस लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इसे कफ्र्यू ही समझा जाए। लॉकडाउन को देखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारियों को रणनीति बनाकर लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में बिजनौर के रायपुर सादात थाना के इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने लोकल वाहनों की मदद से उसमें जरूरी सामान सब्जी, फल दूध, किराना संबंधित सभी सामानों को भरकर क्षेत्र में पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
किसी भी व्यक्ति को कोई भी दिक्कत ना हो पुलिस उसकी मदद के लिए हर समय तैयार है। किसी भी तरह की कोई भी समस्या होने पर संबंधित थाना प्रभारियों को फोन कुछ ही समय में मदद ले सकते है। एसडीएम बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मदद से लोगों तक सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। आज पूरी तरीके से पूरे जनपद में लॉकडाउन हैं। सभी दुकानें बंद हैं। गुरुवार से एक समय निर्धारण करके जरूरी सामानों की दुकान खोली जाएंगी।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक बोले-नवरात्रों में खत्म हो सकता है कोरोना वायरस