बिजनोर

Horror Killing: युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, मालन नदी में दबाया गया शव ऐसे हुआ बरामद

Bijnor News: पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर बरामद किया कंकाल शव
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 4:42 PM IST
Horror Killing: युवती के भाई ने उसके प्रेमी को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, मालन नदी में दबाया गया शव ऐसे हुआ बरामद
Horror Killing: युवती के भाई ने उसके प्रेमी को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, मालन नदी में दबाया गया शव ऐसे हुआ बरामद

बिजनौर पत्रिका संवाददाता प्रेम संबंध के चलते युवती के भाई ने उसके प्रेमी की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी ढाई महीने से युवक लापता थां। युवक का शव मालन नदी में दबा कंकाल की स्थित में मिला हैं। पुलिस ने युवती के भाई और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया हैं।

12 अप्रैल को मृतक सौरभ घर से लापता हो गया थां परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज़ कराई थीं। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रावली निवासी सौरभ पुत्र श्रवण सिंह की तलाश में पुलिस जुट गईं थीं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल के बाद गांव के ही रहने वालें

एक युवक भूरे को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की इसके बाद घटना से पर्दा उठा पुलिस ने उसके एक दोस्त भोला को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया कि पहले वे सौरभ को उसके घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने सौरभ को मालन नदी के पास ले जाकर उसकी लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी। और शव को बोरी में भरकर मालन नदी में दबा दिया थां।

पुलिस ने हत्यारोपियो के निशानदेही पर गड्ढे से दबा शव कंकाल की स्थित में बरामद कर लिया हैं। पुलिस द्वारा कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी भूरा ने बताया कि सौरभ का उसकी बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा थां। समाज में हो रही बदनामी से क्षुब्ध हो कर उसने सौरभ को मारने की योजना बनाईं इसके बाद भूरे उर्फ भूपेंद्र ने अपने साथी भोला उर्फ नितिन के साथ मिलकर सौरभ को लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया और उसका शव मालन नदी में दबा दिया।

Updated on:
1 Jul 2023, 4:42 PM IST
Published on: