बिजनोर

जानिए, क्या हुआ जब इंस्पेक्टर की जगह सिपाही ने कर दिया बदमाश का एनकाउंटर

यूपी में जहां बीजेपी की सरकार बनने के बाद लगातार बदमाशों के एनकाउंटर की सूचना मिलने लगी है। वहीं बदमाश भी अब योगी की पुलिस से डरने लगे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 8:34 PM IST
shot
जब इंस्पेक्टर की जगह सिपाही ने कर दिया बदमाश का एनकाउंटर, जानिए फिर क्या हुआ

बिजनौर। यूपी में जहां बीजेपी की सरकार बनने के बाद लगातार बदमाशों के एनकाउंटर की सूचना मिलने लगी है। वहीं बदमाश भी अब योगी की पुलिस से डरने लगे हैं। जनपद बिजनौर में बदमाशों की रोकथाम और उन्हें पकड़ने के लिए एसपी बिजनौर द्वारा एक अभियान चलाया गया है। जिसके तहत सभी थानों के थानाध्यक्ष द्वारा संदिग्ध जगहों पर सादी वर्दी में पुलिस सिपाही को खड़ा करके बदमाशो को पकड़ने का काम किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बिजनौर जनपद के नगीना थाना क्षेत्र के एक सिपाही और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में सिपाही सहित बदमाश को गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश और अवैध तमंचे को हिरासत में लेकर घायल सिपाही और बदमाश को इलाज़ के लिये जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया है।

एसपी बिजनौर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश का नाम फुरकान है और ये बदमाश बिजनौर जिले का स्योहारा थाना के रसूलपुर गांव का रहने वाला है। लेकिन वर्तमान में बिजनौर थाना इलाके के गजरौला गाव में रह रहा था। घायल बदमाश फुरकान के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज है। ये एनकाउंटर किसी एसओ,दरोगा या सीओ ने नहीं किया बल्कि एक सिपाही ने किया है।

जानकारी के मुताबिक सिपाही अब्दुल गफूर नगीना के बुंदकी रोड पर चेकिंग कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार बदमाश से पूछताछ की जा रही थी। तो बदमाश ने सिपाही के ऊपर 315 के तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें सिपाही के हाथ मे गोली लग गयी और सिपाही ने भी अपनी पिस्तौल से बदमाश पर फायर झोंक दिया। जिसमें बदमाश फुरकान की पीठ में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भेज दिया है जहां पर इलाज किया जा रहा है।

Published on: