बिजनोर

Plywood व्यापारी ने फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने गोली मारकर की लूट, CCTV फुटेज की शुरू हुई जांच- देखें वीडियाे

Highlights दुकान पर बैठा था प्लाईवुड व्यापारी बाइक से पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर की लूट पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2019, 4:04 PM IST
Feature image

बिजनौर। बीती रात बदमाशों ने प्लाईवुड व्यापारी (Plywood Traders) को गोली मारकर दुकान में रखा रुपयों से भरा गल्ला (Robbery) लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गये। यह सब कुछ थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ। पुलिस बदमाशों को पकडऩे में असफल रही है। इस घटना में घायल व्यापारी को (Doctor’s) डॉक्टरों ने इलाज के लिए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना किरतपुर के नजीबाबाद रोड पर प्लाईवुड व्यापारी अंकुर रस्तोगी का एक बड़ा शोरूम है। शाम करीब 7:30 बजे के आसपास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और उन्होंने व्यापारी अंकुर रस्तोगी को गोली मारकर शोरूम में रखा रुपयों से भरा गल्ला लूट लिया । पीडि़त जब तक कुछ समझ पाता बदमाश फरार हो गये। लूटपाट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराकर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाशने का काम कर रही है। इस लूट की घटना को लेकर एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि कृष्णा ट्रेडर्स के व्यापारी को तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है। मौके वारदात घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर गल्ले को बरामद कर लिया गया है। इसमें कुछ रुपया भी पड़ा मिला है। पता चला कि गल्ले में 70 हज़ार रुपया था। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा पुलिस करेगी।

Published on: